घरेलू नुस्खों से दें अपने बालों को नेचुरल कलर, खतरनाक केमिकल्स से बने कलर्स से बचें
अदरक आपके बालों के लिए असरदार साबित हो सकता है। इसके लिए अदरक को कद्दूकस कर लें, इसमें शहद मिलाएं। अब इस मिश्रण को अच्छी तरह फेंट लें। अब इसे बालों पर अप्लाई करें, हफ्ते में कम से कम दो बार इसका इसका इस्तेमाल करें।
- Written By: नवभारत डेस्क
सीमा कुमारी
नई दिल्ली: उम्र बढ़ने के साथ बाल सफेद होना आम बात है, लेकिन आजकल कम उम्र में ही सफेद बालों की समस्या से जूझना पड़ता है। आमतौर पर बालों को कलर करने के लिए लोग अलग-अलग ब्रांड के हेयर कलर का इस्तेमाल करते है। ऐसे में कुछ लोग सफेद बालों को छुपाने के लिए बालों में डाई अप्लाई करते हैं। इनमें मौजूद केमिकल्स बालों को और भी डैमेज करते हैं।
ऐसे में आइए आपको कुछ असरदार नेचुरल कलर के बारे में बताएंगे। जिसकी मदद से आप बालों को सफेद होने से बचा सकते हैं। आइए जानें इस बारे में-एक्सपर्ट्स के अनुसार, बालों को काला करने के लिए प्याज के पेस्ट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए बालों पर प्याज का पेस्ट अप्लाई करें, लगभग आधे घंटे बाद पानी से धो लें।
सम्बंधित ख़बरें
Natural Hair Dye: जामुन की गुठली से घर पर बनाएं नेचुरल हेयर डाई, बिना केमिकल मिलेगा शानदार रंग
SPF For Hair: सिर्फ त्वचा नहीं, बालों को भी नुकसान पहुंचाती हैं UV किरणें, जानिए कैसे करें बचाव
Grey Hair Problem: उम्र से पहले सफेद हो रहे हैं बाल? पोषण से भरपूर ये 5 सुपरफूड्स बन सकते हैं मददगार
Black Hair Tips: 25 की उम्र में ही दिखने लगे हैं सफेद बाल? इन 3 तरीकों से बदल जाएगा बालों का रंग; आज ही आजमाएं
अदरक आपके बालों के लिए असरदार साबित हो सकता है। इसके लिए अदरक को कद्दूकस कर लें, इसमें शहद मिलाएं। अब इस मिश्रण को अच्छी तरह फेंट लें। अब इसे बालों पर अप्लाई करें, हफ्ते में कम से कम दो बार इसका इसका इस्तेमाल करें।
बालों को नेचुरल काला करने के लिए आप कॉफी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए पानी में कॉफी पाउडर मिलाएं और इसे कुछ देर तक उबालें। अब इसे अपने बालों पर लगाएं, कुछ देर बाद पानी से धो लें।
चुकंदर का रस भी आप बालों को नेचुरल काला करने के लिए कर सकते है।इसके लिए पानी में चुकंदर के टुकड़ों को डालकर उबालें। अब इसे गुनगुना कर लें, फिर इसे बालों में लगाएं और एक घंटे बाद पानी से धो लें। चुकंदर का रस आपके बालों को नेचुरल कलर देने में कारगर है।बालों को नेचुरल कलर देने के लिए नींबू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक बाउल में नींबू को निचोड़ें और इसे अपने बालों में लगाएं। लगभग 1 घंटे बाद पानी से धो लें।
