क्रिसमस के मौके पर जीवनसाथी और दोस्तों को गिफ्ट दें कुछ खास, यहां है कुछ सुझाव
क्रिसमस के खास दिन पर लोग एक दूसरे को गिफ्ट देते हैं और पार्टी करते हैं। दोस्तों और परिवार के साथ यह खास त्यौहार मनाने का मजा ही अलग है।
- Written By: सीमा कुमारी
क्रिसमस के मौके पर जीवनसाथी और दोस्तों को गिफ्ट दें कुछ खास,(सौ.सोशल मीडिया)
Christmas 2024 Best Gift Ideas: हर साल की तरह इस साल भी 25 दिसंबर 2024 को ईसाइयों का महापर्व क्रिसमस दुनियाभर में बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। क्रिसमस का त्यौहार ईसाई धर्म का मुख्य पर्व है। यह त्यौहार बहुत ही उत्साह और प्रेम के साथ मनाया जाता है।
इसे यीशु मसीह का जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। क्रिसमस के खास दिन पर लोग एक दूसरे को गिफ्ट देते हैं और पार्टी करते हैं। दोस्तों और परिवार के साथ यह खास त्यौहार मनाने का मजा ही अलग है।
अगर आप भी अपने पार्टनर या दोस्त को क्रिसमस पर कुछ तोहफा देना चाहते हैं, तो आज हम आपको इस लेख में आपको कुछ खास गिफ्ट आइडियाज बताएंगे जिसे आप अपने बहन या पार्टनर को दे सकते हैं। आइए जानते हैं इन गिफ्ट आइडियाज के बारे में-
सम्बंधित ख़बरें
Erdogan NATO Gift: NATO समिट में एर्दोगान का अनोखा गिफ्ट! तोहफा देखकर ब्रिटेन और कनाडा PM के उड़े होश
Long Distance Raksha Bandhan: भाई-बहन दूर हैं, तो इन 7 खास तरीकों से सेलिब्रेट करें और बनाएं रक्षाबंधन को खास
Father’s Day 2026: पापा के लिए लास्ट मिनट गिफ्ट आइडियाज, जो दिल को छू जाएंगे
इस Father’s Day अपने पापा को कपड़े-परफ्यूम नहीं, फाइनेंशियल सिक्योरिटी का तोहफा दें
स्ट्रेटनर या हेयर कर्लर
क्रिसमस के अवसर पर आप अपने दोस्त को स्ट्रेटनर या हेयर कर्लर दे सकते हैं, जो अक्सर काम में आने वाली चीज है। हेयर कर्लर से अपने मन का स्टाइल बनाया जा सकता है।
ज्वेलरी बाक्स
क्रिसमस के खास मौके पर आप तोहफे में अपने पार्टनर को ज्वेलरी बाक्स दे सकते हैं। बाजार में लकड़ी, धातु या अन्य कीमती बक्से मिल जाएंगे। आप इसे ऑफलाइन या आनलाइन दोनों माध्यम से खरीद सकते हैं।
परफ्यूम
क्रिसमस पर अपने पार्टनर को गिफ्ट के तौर पर परफ्यूम भीं दे सकते हैं। क्योंकि, ज्यादातर लड़कियों को परफ्यूम पसंद होता है। बाज़ार में ऐसे ब्रांड और खुशबू वाले परफ्यूम कम दामों में उपलब्ध हैं जिन्हें आप आसानी से अपनी गर्लफ्रेंड, पत्नी या बहन के लिए खरीद कर गिफ्ट कर सकते हैं।
लाइफस्टाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें-
किचन एप्लाइंस
क्रिसमस के खास मौके पर आप अपनी गर्लफ्रेंड, पत्नी या बहन के लिए किचन एप्लाइंस
गिफ्ट के तौर पर खरीद सकते है। किचन में काम करते हुए महिलाओं को अक्सर अपना काफी सारा समय खर्च करना पड़ता है। लेकिन अगर उन्हें ऐसा कोई क्रिसमस गिफ्ट मिल जाए तो उनके काम को काफी आसान कर दे तो। जी हां, ऐसे में आप अपनी मां, बहन या किसी करीबी सहेली को क्रिसमस किचन एप्लाइंस बतौर गिफ्ट दे सकते हैं।
सेहत का तोहफा
कहते हैं कि पहला सुख निरोगी काया। ऐसे में किसी अपने को अगर सेहत का तोहफा दे दिया जाए तो इससे अच्छा क्या होगा। अगर आपके किसी फ्रेंड या करीबी को कोई स्वास्थ्य समस्या है, जैसे अगर आपके किसी जानने वाले को डायबिटीज है तो आप उन्हें मधुमेह पीड़ित लोगों के लिए रेसिपी बुक दे सकती हैं।
