होंठों की डेड स्किन से ऐसे पाएं छुटकारा, जानिए गुलाबी और नर्म होंठ पाने के लिए घरेलू उपाय
- Written By: नवभारत डेस्क
File Photo
-सीमा कुमारी
अक्सर लड़कियां चेहरे की खूबसूरती बरकरार रखने के लिए अलग-अलग प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन, लिप्स (Lips) की देखभाल पर ज्यादा ध्यान न देने पर होंठ काले पड़ने लगते हैं। इस समस्या के चलते उन्हें शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ता हैं। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय को अपनाकर होंठों की डेड स्किन (Lips Dead Skin) को दूर करने के साथ-साथ होंठों को मुलायम और गुलाबी भी बना सकते हैं। आइए जानेंगे कि कैसे होंठों की डेड स्किन (Dry Lips Treatment) को दूर किया जाए –
ब्यूटी एक्सपर्ट्स के मुताबिक, एलोवेरा जेल के इस्तेमाल से होंठों की ड्राई स्किन की समस्या दूर हो सकती हैं। एलोवेरा जेल को नियमित रूप से अपने होंठों पर लगाएं। अगर आप चाहें तो दिन में दो से तीन बार भी लगा सकते हैं। ऐसा करने से डेड स्किन दूर हो सकती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Beauty Secret Of Alia Bhatt: केवल स्कीनकेयर नहीं बल्कि देसी घी है आलिया भट्ट के ग्लोइंग स्कीन का सीक्रेट
Homemade Rose Water: सिर्फ 10 रुपए में घर पर बनाएं नेचुरल गुलाब जल, नोट कर लें ये आसान स्टेप्स
फ्लॉलेस स्किन का जापानी फॉर्मूला! बस इन आसान स्टेप्स को फॉलो करने से आएगा चेहरे पर गजब का निखार
क्या धूप से झुलस गई है स्किन? किचन की इन 4 चीजों से घर पर बनाएं De Tan पैक, मिनटों में निखरेगी रंगत
एक्सपर्ट बताते हैं कि, होंठों की त्वचा बेहद ही कोमल व नाजुक होती है। इसके हाइड्रेटेट ना होने से त्वचा रूखी-बेजान दिखने लगती है। इसके साथ ही होंठ फटने और काले होने की नौबत आ जाती है। इससे बचने के लिए रोजाना ज्यादा मात्रा में पानी पीएं। आप नारियल पानी और फलों का जूस भी पी सकती है। इसके अलावा सोने से पहले नाभि व होंठों पर नारियल तेल जरूर लगाएं।
अगर आप अपने होंठों पर नारियल तेल से मालिश करते हैं, तो ऐसा करने से भी ड्राई स्किन की समस्या से राहत मिल सकती है। नारियल का तेल डेड स्किन की समस्या को दूर करने में भी उपयोगी है।
आप घर पर नेचरल लिप बाम बनाकर इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपको होंठ गहराई से पोषित होंगे। इस तरह इनकी ड्राईनेस व कालापन दूर होकर होंठ मुलायम और गुलाबी नजर आएंगे। इसके लिए एक कटोरी में 1-1 छोटा चम्मच आलू और चुकंदर रस मिलाएं। अब इसमें कुछ बूंदें नींबू के रस की मिलाकर लिप्स पर मसाज करते हुए लगाएं। इसे रातभर लगा रहने दें। अगली सुबह पानी से धो लें। आप हफ्ते में 1-2 बार इस नुस्खे को अपना सकती हैं।
