Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इस मौसम शकरकंद खाने के हैं कई फ़ायदे, जानिए इसकी ख़ासियतें

शकरकंदी एक स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर कंद है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक है। इसे सर्दियों के मौसम में खूब खाया जाता है। यह न केवल ऊर्जा का अच्छा स्रोत है, बल्कि इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी है।

  • By सीमा कुमारी
Updated On: Jan 08, 2025 | 11:18 PM

इन 5 लोगों के लिए बहुत फायदेमंद शकरकंद,(सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Sweet Potato Benefits: ठंड के मौसम में शकरकंद बाजार में खूब मिलती हैं। शकरकंदी एक स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर कंद है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक है। इसे सर्दियों के मौसम में खूब खाया जाता है। यह न केवल ऊर्जा का अच्छा स्रोत है, बल्कि इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी है।

इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, विटामिन-ए, सी, और पोटेशियम पाया जाता है, जो शरीर को मजबूत बनाता है। इसके अलावा, शकरकंद में एंटीऑक्सीडेंट्स की भी भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

ऐसे में इसका सेवन इन 5 लोगों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता हैं। आइए जानते हैं किन 5 लोगों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है।

सम्बंधित ख़बरें

सर्दी के दिनों में घर पर बनाएं इस रेसिपी से शकरकंद का स्वादिष्ट हलवा, मिलेंगे ढेरों फायदे

डायबिटीज रोगियों के लिए वरदान होता है शकरकंद, इसके 10 फायदे जानकर रह जाएंगे आप दंग

शकरकंदी है या बेस्ट हेल्थ का पावर हाउस, जानिए किन मामलों में है यह बड़ा फ़ायदेमंद

डायबिटीज में फायदेमंद

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, भले ही शकरकंद स्वाद में मीठा होता है, लेकिन इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है, ऐसे में डायबिटीज रोगी इसे खा सकते हैं, यह उनके लिए एक सुरक्षित विकल्प हो सकता हैं। हालांकि डॉक्टर की सलाह पर ही इसे खाएं।

कमजोर इम्यूनिटी वाले

कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को शकरकंद का सेवन फायदेमंद हो सकता हैं। शकरकंद में मौजूद विटामिन सी और ए, दोनों ही शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करते हैं। इसके सेवन से शरीर की रोग प्रतिकारक क्षमता बढ़ती है और सर्दी-खांसी जैसी समस्याओं से बचाव होता हैं।

कमजोर पाचन वाले

शकरकंद का सेवन पाचन क्रिया को सुधारता है, जिससे जो लोग पाचन समस्याओं से ग्रसित होते हैं, उन्हें इससे लाभ हो सकता है।

हार्ट पेशेंट

हार्ट डिजीज से पीड़ित लोगों के लिए शकरकंद का सेवन एक अच्छा विकल्प हो सकता है।शकरकंद में पोटैशियम की अच्छी मात्रा होती है, जो बीपी को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके सेवन से हार्ट के स्वास्थ्य को भी बढ़ावा मिलता है।

हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-

कमजोर आंख वाले

कमजोर आंख वाले लोग के लिए शकरकंद का सेवन एक अच्छा विकल्प हो सकता है। विटामिन ए और बीटा-कैरोटीन, एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर, आंखों की रोशनी में सुधार करता है।

 

For which these people sweet potato proves to be very beneficial

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 08, 2025 | 11:18 PM

Topics:  

  • Sweet potato benefits

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.