Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शकरकंदी है या बेस्ट हेल्थ का पावर हाउस, जानिए किन मामलों में है यह बड़ा फ़ायदेमंद

शकरकंद एक पौष्टिक और स्वादिष्ट रूट वेज‍िटेबल है, ज‍िसमें भरपूर मात्रा में व‍िटाम‍िन, म‍िनरल और एंटीऑक्‍सीडेंट होते हैं। इसमें फाइबर, विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट्स की अच्छी मात्रा होती है, जो इसे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं।

  • By सीमा कुमारी
Updated On: Nov 11, 2024 | 08:54 PM

शकरकंदी है या बेस्ट हेल्थ का पावर हाउस,

Follow Us
Close
Follow Us:

Sweet Potato Benefits: सर्दियां आते ही लोग अपनी सेहत का खास ध्यान रखना शुरू कर देते हैं। खुद को ठंड से बचाने के लिए लोग अपने पहनावे और खानपान आदि में ध्यान देने लगते हैं, ताकि वह मौसम में हो रहे परिवर्तन में भी फिट रह सकें। ऐसे में कई लोग सर्दियों के आते ही शकरकंद खाना शुरू कर देते हैं।

शकरकंद एक पौष्टिक और स्वादिष्ट रूट वेज‍िटेबल है, ज‍िसमें भरपूर मात्रा में व‍िटाम‍िन, म‍िनरल और एंटीऑक्‍सीडेंट होते हैं। इसमें फाइबर, विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट्स की अच्छी मात्रा होती है, जो इसे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। आइए जानते हैं शकरकंदी के फायदे।

इसे भी पढ़ें : पूजा में घंटी कब बजाएं, कैसे बजाएं, जानिए इससे जुड़े नियम और इसमें छुपे अर्थ    

शकरकंदी के फायदे-

एनर्जी का बढ़‍िया सोर्स

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, शकरकंदी में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट और फाइबर होती है, जो एनर्जी का एक बढ़‍िया सोर्स हैं। इसे खाने के बाद लंबे समय तक भूख नहीं लगती हैं।

आंखों के लिए फायदेमंद

आपको बता दें,सेहत को कई फायदे पहुंचाने वाला शकरकंद आपकी आंखों के लिए काफी फायदेमंद होता है। स्वाद में शानदार स्वीट पोटैटो खाने से आपकी आंखों की रोशनी अच्छी होती है। अगर आप लंबी उम्र तक अपनी आंखों की रोशनी बचाकर रखना चाहते हैं, तो नियमित रूप से शकरकंद का सेवन आपके लिए फायदेमंद है।

डायबिटीज में फायदेमंद

शकरकंद का ग्लासिमिक इंडेक्स कम होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने में मदद करता है। इस वजह से डायबिटीज का खतरा कम होता है। साथ ही, इसमें मौजूद फाइबर भी डायबिटीज के जोखिम को कम करने में मदद कर सकते हैं। शकरकंद ब्लड शुगर को धीरे-धीरे बढ़ाता है, जिस वजह से इंसुलिन रेजिस्टेंस कम होता है।

इसे भी पढ़ें : आंवला के पानी में है कई रोगों का इलाज, है बेहतरीन इम्यूनिटी बूस्टर भी, जानिए कैसे बनाएं   

इम्‍यून‍िटी स‍िस्‍टम करता है मजबूत

एक्सपर्ट्स के अनुसार, शकरकंद यानी स्‍वीट पटेटो में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते है। इससे आप क‍िसी फ्लू की चपेट में आने से भी बचते है। पोटेशियम और मैग्नीशियम की मौजूदगी से यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

कम होता है कैंसर का खतरा

आपको बता दें, नियमित रूप से शकरकंद का सेवन करने से इसमें मौजूद कैरोटीनॉयड की वजह कैंसर का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाता है। ऐसे में कैंसर रोगियों के लिए यह काफी फायदेमंद साबित होगा। अगर आप भी इस गंभीर समस्या से बचना चाहते हैं, तो इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

 

Is it sweet potato or the power house of best health

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 11, 2024 | 08:54 PM

Topics:  

  • Sweet potato benefits

सम्बंधित ख़बरें

1

डायबिटीज रोगियों के लिए वरदान होता है शकरकंद, इसके 10 फायदे जानकर रह जाएंगे आप दंग

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.