मूंगफली गुड़ लड्डू बनाने की रेसिपी, (सौ.सोशल मीडिया)
Peanut Laddu Recipe: सर्दियों की धूप में बैठकर मूंगफली खाने का अलग ही मजा है। जो आपकी हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद भी होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि इन दिनों में मूंगफली और गुड़ से बनी चीजें भी खूब खाई जाती हैं।
मूंगफली गुड़ लड्डू भी उनमें से एक हैं और इनकी खूब डिमांड रहती है। मूंगफली गुड़ लड्डू स्वादिष्ट होने के साथ ही पोषण से भरपूर होते हैं। अगर, आप इस लड्डू का सेवन सीमित मात्रा में करते हैं, तो आपकी हेल्थ से जुड़ी कई समस्याएं दूर रह सकती हैं।
सर्दियों में मूंगफली के लड्डू खाने से शरीर को गर्माहट मिलती है और ये आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में भी मदद कर सकता हैं। तो आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि।
मूंगफली गुड़ लड्डू के लिए सामग्री
मूंगफली (भुनी हुई): 1 कप
गुड़: 1 कप (कद्दूकस किया हुआ)
घी: 1-2 टेबलस्पून
इलायची पाउडर: 1/4 छोटी चम्मच
सूखे मेवे (काजू, बादाम, किशमिश): सजाने के लिए
फुड रेसिपी से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
मूंगफली गुड़ लड्डू बनाने की विधि
सबसे पहले मूंगफली को मीडियम फ्लेम पर अच्छी तरह से भून लें। इसके बाद भुनी हुई मूंगफली के छिलके उतार लें।
अब रोस्टेड मूंगफली को मिक्सर में डालकर दरदरा पीस लें। इसके बाद एक कढ़ाई में घी डालकर गर्म करें।
एक कढ़ाई में गुड़ डालना है और फिर गुड़ को धीमी आंच पर अच्छे से पिघला लेना है।
अब गुड़ के पिघल जाने के बाद गैस बंद कर दें।
जब गुड़ हल्का ठंडा हो जाए तो इसमें पिसी हुई मूंगफली को एड कर लें ।
इसके साथ ही इलायची पाउडर और हाफ कप घिसा हुआ नारियल भी एड कर लें और इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
अब आप इस मिक्सचर को लड्डू का शेप दे सकते हैं।
जब मूंगफली के लड्डू ठंडे हो जाएं, तब आप इन्हें सर्व कर सकते हैं।
आपको बता दें, कि मूंगफली के लड्डू का टेस्ट बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को काफी ज्यादा पसंद आएगा। इन लड्डुओं को आप एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करके रख सकते हैं। इस लड्डू को लगभग हफ्ते भर तक मूंगफली के लड्डू खराब नहीं होंगे। हर रोज 1 से 2 मूंगफली के लड्डू खाने से ये आपकी सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि जिन लोगों को मूंगफली से एलर्जी है वह इसका सेवन न करें।