Sugar-Free Sweets: चीनी के बिना बनाएं ये 6 स्वादिष्ट मिठाइयां, त्योहार पर हर कोई दोबारा डिमांड करेगा

Sugar Free Mithai: चीनी के बिना मिठाई का स्वाद लेना चाहते हैं, तो घर पर बनाएं खजूर लड्डू, अंजीर बर्फी, ओट्स खीर और मोदक जैसी 6 आसान मिठाइयां, जिनमें चीनी का इस्तेमाल ही नहीं किया जाता है।
Sugar free indian desserts easy homemade sweets without refined sugar
मिठाईफोटो.सोशल मीडिया

Sugar Free Indian Desert: त्योहार हो या मीठा खाने की इच्छा, हर बार बाजार की मिठाई खरीदना जरूरी नहीं। अगर आप भी बढ़ती चीनी के दाम से परेशान हैं, तो घर पर बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मिठाइयां।

1. ओट्स की खीर

Oats Kheer
ओट्स खीर फोटो.सोशल मीडिया

सामग्री

ओट्स, दूध, इलायची, कटे हुए बादाम-काजू और स्वादानुसार खजूर का पेस्ट।

बनाने का तरीका

ओट्स को हल्का भूनकर दूध में डालें। धीमी आंच पर पकाएं और गाढ़ा होने पर इलायची, मेवे और खजूर का पेस्ट मिलाएं। 2-3 मिनट पकाकर गर्म या ठंडा परोसें।

2. खजूर-मेवा लड्डू

Khajur Ladoo
खजूर लड्डूफोटो.सोशल मीडिया

सामग्री

बीजरहित खजूर, बादाम, काजू, अखरोट और थोड़ी इलायची।

बनाने का तरीका

मेवों को हल्का भूनकर दरदरा पीस लें। खजूर को नरम करके इसका मिश्रण तैयार करें। दोनों को अच्छी तरह मिलाकर छोटे-छोटे लड्डू बना लें। इसमें अलग से चीनी डालने की जरूरत नहीं होती।

3. बादाम बर्फी

Badam Barfi
बादाम बर्फीफोटो.सोशल मीडिया

सामग्री

बादाम का पाउडर, दूध या थोड़ा दूध का पाउडर, इलायची और खजूर का पेस्ट।

बनाने का तरीका

बादाम पाउडर को हल्का भूनें। इसमें खजूर का पेस्ट और जरूरत के अनुसार थोड़ा दूध डालकर लगातार चलाएं। मिश्रण गाढ़ा होने पर घी लगी प्लेट में फैलाएं, ठंडा होने दें और टुकड़ों में काट लें।

4. अंजीर की बर्फी

Anjeer Barfi
अंजीर बर्फीफोटो.सोशल मीडिया

सामग्री

सूखे अंजीर, काजू, बादाम, थोड़ा घी और इलायची।

बनाने का तरीका

अंजीर को कुछ देर भिगोकर नरम करें और पीस लें। मेवों को हल्का भूनें। अब अंजीर का पेस्ट और मेवे मिलाकर धीमी आंच पर पकाएं। मिश्रण जमने लायक हो जाए तो प्लेट में फैलाकर ठंडा करें और बर्फी काट लें।

5. बेसन के लड्डू

Besan Ladoo
बेसन लड्डूफोटो.सोशल मीडिया

सामग्री

बेसन, घी, इलायची, कटे हुए मेवे और खजूर का पेस्ट।

बनाने का तरीका

घी में बेसन को धीमी आंच पर अच्छी तरह भूनें, जब तक खुशबू आने न लगे। थोड़ा ठंडा होने पर खजूर का पेस्ट, इलायची और मेवे मिलाएं। मिश्रण से छोटे लड्डू बना लें।

Sugar free indian desserts easy homemade sweets without refined sugar
Onam Sadhya: केले के पत्ते पर इतने सारे पकवान क्यों परोसे? जानें ओणम पर परोसे जाने वाले व्यंजन के असली मायने

6. नो शुगर मोदक

Modak
मोदकफोटो.सोशल मीडिया

सामग्री

चावल का आटा, नारियल, खजूर, इलायची और थोड़े मेवे।

बनाने का तरीका

चावल के आटे से नरम आटा तैयार करें। नारियल, खजूर और मेवों को मिलाकर भरावन बनाएं। आटे की छोटी लोई में भरावन रखें, मोदक का आकार दें और भाप में पकाएं।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com