Janmashtami Falahari Recipes: जन्माष्टमी व्रत में इस बार साबुदाना खिचड़ी छोड़कर कुछ अलग ट्राई करें। मखाना, शकरकंद, लौकी और नारियल से बनने वाली फलाहारी पकवान की रेसिपी जानें।
नारियल-मखाना लड्डू- भुने मखाने, नारियल, मेवा और गुड़ से तैयार करें छोटे-छोटे लड्डू। यह भोग और प्रसाद दोनों के लिए बहुत अच्छा विकल्प है। फोटो.सोशल मीडिया
सामक के चावल की खीर- सामक चावल को दूध में पकाकर इलायची और मेवों के साथ बनाएं क्रीमी खीर। नियमित चावल की खीर से थोड़ा अलग ट्विस्ट मिलेगा।फोटो.सोशल मीडिया
कच्चे केले के कोफ्ते- कच्चे केले को उबालकर कोफ्ते तैयार करें और इन्हें दही वाली ग्रेवी में पकाएं। व्रत की थाली में यह थोड़ा अलग लगेगा और फिलिंग भी रहेगा।फोटो.सोशल मीडिया
लौकी का हलवा- लौकी को दूध, घी, इलायची और मेवों के साथ पकाकर बनाएं हल्का और स्वादिष्ट हलवा। जन्माष्टमी भोग के लिए भी अच्छा विकल्प है।फोटो.सोशल मीडिया
शकरकंद चाट- उबली शकरकंद में सेंधा नमक, नींबू, भुना जीरा और अनार डालकर तैयार करें> चटपटी व्रत वाली यह चाट बेहद स्वादिष्ट बनती है।फोटो.सोशल मीडिया
मखाना मलाई टिक्की- मखाने, उबले आलू और थोड़े मसालों से बनाएं कुरकुरी टिक्की। दही के साथ इसका स्वाद और बढ़ जाएगा।फोटो.सोशल मीडिया