अब घर में मिलेगा मथुरा के केसर पेड़ा का स्वाद, जन्माष्टमी पर ऐसे करें तैयार
Kesar Peda Recipe: मथुरा के कृष्ण मंदिरों में मावा का पेड़ा या केसर पेड़ा का भोग लगाया जाता है। कहते है कि, यह भगवान श्रीकृष्ण का पसंदीदा भोग है जिसे घर की पूजा में भी आप लगा सकते है।
- Written By: दीपिका पाल
जन्माष्टमी पर बनाएं केसर पेड़ा की रेसिपी (सौ. सोशल मीडिया)
Kesar Peda Recipe: भादो के महीने में भी व्रत-त्योहार की चमक देखने के लिए मिलती है। आने वाली 16 अगस्त 2025 को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव यानि जन्माष्टमी मनाई जाने वाली है। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म मथुरा में हुआ था जिसे कान्हा की जन्मस्थली के तौर पर जाना जाता है। जन्माष्टमी पर मथुरा-वृंदावन में खास नजारा देखने के लिए मिलता है वहीं कृष्णजी के पसंदीदा चीजों का भोग लगाया जाता है।
मथुरा के कृष्ण मंदिरों में मावा का पेड़ा या केसर पेड़ा का भोग लगाया जाता है। कहते है कि, यह भगवान श्रीकृष्ण का पसंदीदा भोग है जिसे घर की पूजा में भी आप लगा सकते है। आज हम आपको केसर पेड़ा आसान तरीके से तैयार करने की रेसिपी के बारे में बता रहे है।
सम्बंधित ख़बरें
नानी-दादी की किचन से गायब हो गई हैं कच्चे आम की ये 4 स्वादिष्ट रेसिपीज, बचपन का स्वाद फिर हो जाएगा ताजा
Dhokla Recipe: घर पर अपने हाथों से बनाएं सॉफ्ट और स्पंजी ढोकला, हर बाइट में मिलेगा रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
श्रीकृष्ण जन्मभूमि कार सेवा पर स्वामी सच्चिदानंद का ऐलान, 9 अगस्त को चित्रगुप्त पीठ में होगा भूमि पूजन
Kada Prasad Recipe: घर पर बनाएं गोल्डन टेंपल जैसा कड़ा प्रसाद, नोट करें प्रसाद की आसान रेसिपी
जानिए जन्माष्टमी पर केसर पेड़ा बनाने की परफेक्ट रेसिपी
आप जन्माष्टमी के मौके पर केसर पेड़ा आसान विधि के साथ बना सकते है जिसकी रेसिपी इस प्रकार है….
- मावा यानी खोया, तकरीबन 2 कप.
- आधा कप पिसी हुई चीनी
- एक चौथाई चम्मच हरी इलायची का पाउडर या फिर 5-6 इलायची ले लें,
- 1 चौथाई छोट चम्मच केसर यानी 8-9 धागे,
- थोड़ा सा देसी घी, 8-10 पिस्ता।
जानिए कैसे तैयार करें केसर पेड़ा
- सबसे पहले एक कटोरी में चार छोटे चम्मच दूध में केसर को भिगोकर अलग रख दें।
- मावा का हाथों से चूरा बना लें और एक थाली में देसी घी लगाकर तैयार करके रख दें।
- साबुत इलायची हैं तो छिलके अलग करके पीसकर पाउडर बना लें, पिस्ता को छीलकर बारीक काटकर रख लें।
- मावा को एक चौड़े-बड़े और भारी तले के नॉन स्टिक पैन या फिर कड़ाही में मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए गोल्डन होने तक भून लें।
- अगर बर्तन ज्यादा गर्म हो जाए तो आंच को लो कर दें।
- अब इसे घी लगी थाली में फैलाकर 20 मिनट के लिए ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
- जब मावा पूरी तरह से ठंडा हो जाए तो इसमें केसर वाला दूध।इलायची पाउडर और पिसी चीनी मिला दें।
- इसे अच्छी तरह से मसल लें और फिर क्लिंग रैप से ढककर कुछ देर (तकरीबन 25 मिनट) के लिए फ्रिज में रखें। इसके बाद निकालकर
- अच्छे से गूथें और फिर उससे मनमुताबिक पेड़ा बना लें। इसे पिस्ता से गार्निश करें।
ये भी पढ़ें– दाल मखनी घर में बनाना हुआ आसान, ढाबा स्टाइल में इस रेसिपी से तैयार करें जायकेदार डिश
