छठ पूजा के दूसरे दिन खरना पूजन में बनाएं गुड़ की खीर, जानिए आसान रेसिपी
Easy Recipe of Gud ki Kheer: छठ पूजा के दूसरे दिन खरना पूजन होता है, जिसमें व्रती पूरे दिन उपवास करती है और शाम को छठी मैया की पूजा करके उपवास खोलती है। खरना के प्रसाद में गुड़ की खीर बनाई जाती है।
- Written By: दीपिका पाल
Updated On:
Oct 28, 2025 | 02:01 PM
जानिए गुड़ की खीर बनाने की रेसिपी ( सौ.सोशल मीडिया)
Gud ki Kheer Recipe in Hindi: आज नहाय-खाय के साथ छठ पर्व की शुरुआत हो गई है। इस छठ पूजा के दौरान महिलाएं 36 घंटों का निर्जला व्रत रखती है वहीं पर व्रत के नियमों का पालन करती है। छठ पूजा के दूसरे दिन खरना पूजन होता है, जिसमें व्रती पूरे दिन उपवास करती है और शाम को छठी मैया की पूजा करके उपवास खोलती है। खरना के प्रसाद के रूप में गुड़ की खीर बनाई जाती है। गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद इस दिन बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।
इस प्रसाद को साफ-सफाई और आस्था के साथ सच्चे मन से बनाया जाता है। खरना के लिए अगर आप गुड़ की खीर बनाने जा रही है तो इसके लिए आज हम आपको आसान रेसिपी के बारे में जानकारी दे रहे जो काम आएगी।
गुड़ की खीर बनाने की रेसिपी
क्या चाहिए सामग्री
सम्बंधित ख़बरें
गर्मियों में हर समस्या का रामबाण इलाज है ओडिशा की यह पारंपरिक ड्रिंक, स्वाद ऐसा कि बार-बार मांगेंगे!
Gulkand Milk: गर्मी में शरीर को अंदर से ठंडा रखेगा गुलकंद दूध, पेट की जलन और एसिडिटी के लिए है रामबाण!
लू से बचने का देसी तरीका! तपती गर्मी में अमृत है कच्चे आम का झोलिया, बस 5 मिनट में तैयार करें रेसिपी
45 डिग्री की गर्मी में भी शरीर रहेगा हाइड्रेटेड! बस शिकंजी में डालें ये 2 देसी चीजें, नोट करें सीक्रेट रेसिपी
- चावल- 1 कप
- दूध (फुल क्रीम)- 1लीटर
- गुड़- 1 कप या स्वादानुसार
- इलायची पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
- घी- 1-2 बड़े चम्मच
- सूखे मेवे- 2-3 बड़े चम्मच
- पानी- लगभग 1/2 कप
जानिए गुड़ की खीर बनाने की रेसिपी
- सबसे पहले चावल को अच्छी तरह धो लें और फिर 30 मिनट से 1 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। बाद में पानी निकालकर अलग रख दें।
- एक भारी तले वाले बर्तन या कड़ाही में दूध को धीमी या मध्यम आंच पर उबालने के लिए रखें।
- जब दूध में उबाल आ जाए, तो भिगोए हुए चावल डालकर अच्छी तरह मिलाएं। आंच धीमी कर दें और चावल को तब तक पकाएं जब तक कि वे पूरी तरह से गल न जाएं और दूध गाढ़ा न हो जाए। इसे बीच-बीच में चलाते रहें ताकि चावल तले में न चिपके।
- इस बीच, एक अलग बर्तन में गुड़ और 1/2 कप पानी डालकर गरम करें। गुड़ को पानी में पूरी तरह घुलने दें। एक बार जब यह घुल जाए, तो गैस बंद कर दें।
- चावल पकने और खीर गाढ़ी होने के बाद कटे हुए काजू, बादाम और किशमिश डालें। इसके साथ ही, इलायची पाउडर भी इसी समय मिला दें।
- जब खीर गाढ़ी हो जाए और चावल अच्छी तरह पक जाएं, तो गैस बंद कर दें। खीर को कमरे के तापमान पर या हल्का ठंडा होने दें।
ये भी पढ़ें– ठंड के दिनों में क्यों बनाएं गुड़ की खीर? जानें रेसिपी
- जब खीर हल्की ठंडी हो जाए, तब इसमें तैयार किया हुआ गुड़ का घोल धीरे-धीरे मिलाएं।
- गुड़ को खीर में अच्छी तरह से मिलाएं। खीर थोड़ी पतली हो जाएगी, लेकिन गुड़ डालने के बाद इसे और नहीं पकाते हैं।
- गुड़ की खीर बनकर तैयार है।
Prepare jaggery kheer for kharna puja on the second day of chhath puja
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Oct 25, 2025 | 05:03 PM
