- Hindi News »
- Lifestyle »
- Food »
- Why Make Jaggery Kheer In Cold Days Learn Recipes
ठंड के दिनों में क्यों बनाएं गुड़ की खीर? जानें रेसिपी
- Written By: मृणाल पाठक

-सीमा कुमारी
अधिकतर भारतीय घरों की रसोई में खीर की मिठास बढ़ाने के लिए चीनी जरूर होती है। लेकिन, सर्दियों में गुड़ की खीर स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए बेहद फायदेमंद भी है। क्योंकि, गुड़ की तासीर गर्म होती है। गुड़ की खीर शरीर की गर्माहट बरकरार रखने में मदद करती है। विंटर सीजन में अगर आप भी घर पर गुड़ की खीर का स्वाद लेना चाहते हैं और अब तक इस रेसिपी को कभी भी घर पर ट्राई कर सकते है, आइए जानें इसकी रेसिपी-
सामग्री
- चावल – 1 कप
- दूध – 2 लीटर
- गुड़ – 125 ग्राम
- हरी इलायची – 4
- सूखे मेवे (काजू, बादाम, पिस्ता) – 1 कप
- चिरौंजी (चारोली) – 1 टेबल स्पून
- केसर पत्ती – 1 चुटकी
- घी – 1 टी स्पून
बनाने की विधि
‘गुड़ की खीर’ बनाने के लिए सबसे पहले चावल को लें और उन्हें अच्छी तरह से धोकर 10 मिनट के लिए गलाकर रख दें। अब गहरे तले वाला एक बड़ा बर्तन लें और उसमें एक चम्मच घी डालकर मीडियम आंच पर रख दें। जब घी पिघल जाए तो फ्लेम धीमी कर दें और उसमें इलायची डाल दें और दूध और आधा कप पानी डालकर गर्म करें। जब दूध में उबाल आने लगे तो उसमें पहले से गलाकर रखे चावल को डाल दें और मीडियम आंच पर लगभग 20 मिनट तक पकाएं। इस दौरान बड़े चमचे की मदद से खीर को चलाते रहें जिससे वक्त बर्तन में न चिपके। अब इसमें कटे हुए बादाम, काजू और चिरौंजी डालकर लगभग 10 मिनट तक पकने दें।
अब गुड़ लें और उसे अच्छी तरह से क्रश कर दें। अब खीर में गुड़ डाल दें और इसे खीर में चलाते हुए मिलाएं। इसके बाद लगभग 2-3 मिनट तक तेज आंच पर खीर को पकने दें। अब गैस बंद कर दें। आपकी स्वादिष्ट गुड़ की खीर बनकर तैयार हो चुकी है। इसे सर्व करने से पहले इस पर पिस्ता की गार्निश करें. आप चाहें तो काजू और बादाम के टुकड़े भी गार्निश कर सकते है। अगर आपको ठंडी खीर पसंद है तो तैयार होने के बाद लगभग 2 घंटे के लिए इसे फ्रिज में रख दें, फिर इसका मज़ा लें।
सम्बंधित ख़बरें
1 दुल्हन और 9 दूल्हे! शादी के नाम पर ठगी, बीड में एक युवती ने 9 बार रचाया ब्याह, जाने कैसे हुआ खुलासा?
क्या 8वें वेतन आयोग में 283% बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी? कब से लागू होगा नया पे-स्केल, जानें सबकुछ
दुबई अटैक के बाद मस्कट में फंसीं Ameesha Patel, सोशल मीडिया पर शेयर किया दर्द, बोलीं- ये जंग कब खत्म होगी
दतिया में संभावित उपचुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक उलट-फेर, एक दर्जन कांग्रेसियों ने थामा BJP का दामन
Why make jaggery kheer in cold days learn recipes
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
1 दुल्हन और 9 दूल्हे! शादी के नाम पर ठगी, बीड में एक युवती ने 9 बार रचाया ब्याह, जाने कैसे हुआ खुलासा?
May 05, 2026 | 05:20 PMक्या 8वें वेतन आयोग में 283% बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी? कब से लागू होगा नया पे-स्केल, जानें सबकुछ
May 05, 2026 | 05:20 PMदुबई अटैक के बाद मस्कट में फंसीं Ameesha Patel, सोशल मीडिया पर शेयर किया दर्द, बोलीं- ये जंग कब खत्म होगी
May 05, 2026 | 05:19 PMदतिया में संभावित उपचुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक उलट-फेर, एक दर्जन कांग्रेसियों ने थामा BJP का दामन
May 05, 2026 | 05:14 PMसोशल मीडिया से डरकर आया विदेशी युवक, भारत पहुंचते ही बदल गई सोच, बोला- असली इंडिया कुछ और है
May 05, 2026 | 05:13 PMआम तोड़ने चढ़ा युवक, पूरा पेड़ ही उखड़ गया! कैमरे में कैद हुआ मजेदार वीडियो वायरल
May 05, 2026 | 05:03 PMPaytm का गुप्त ऑफर, हर पेमेंट पर मिल रहा फ्री गोल्ड, आपने भी कर दी ये गलती तो गया फायदा
May 05, 2026 | 05:03 PMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM










