घर पर आसान रेसिपी से तैयार करें हेल्दी टेस्टी पालक पनीर समोसा, नहीं बिगड़ेगी आपकी सेहत
Palak Paneer Samosa Recipe: वीकेंड पर कुछ नया बनाना चाहते है तो, आप हेल्दी और टेस्टी पालक पनीर समोसा बना सकते है। कम तेल, ज्यादा पोषण और आसान रेसिपी से परिवार को खिलाएं स्वादिष्ट फास्ट फूड बेस्ट होगा।
- Written By: दीपिका पाल
Updated On:
Jan 27, 2026 | 04:51 PM
पालक पनीर समोसा (सौ.सोशल मीडिया)
Palak Paneer Samosa Recipe in Hindi: समोसा खाना हर किसी को पसंद होता है लेकिन कई बार हेल्थ और मोटापे की वजह से इस फूड को खाने से कई बचते है। कभी -कभी समोसा खाना सही है लेकिन हर बार समोसा खाना भी सही नहीं होता है। यह सेहत के लिए ज्यादा सही नहीं होता है। अगर आप हेल्थ का ख्याल रखते हुए समोसा बनाना चाहते है तो बेस्ट ऑप्शन आपके लिए पालक पनीर का समोसा होगा। यह स्वाद और सेहत का फुल पैकेज होता है। चलिए जान लेते है पालक पनीर समोसा बनाने का तरीका।
पालक पनीर समोसा बनाने का तरीका
यहां पर कुछ सामग्रियों की मदद से आप पालक पनीर का समोसा बना सकते है इसकी रेसिपी के बारे में हम बता रहे है।
क्या चाहिए सामग्री
सम्बंधित ख़बरें
Lung Infection: जिद्दी खांसी जो जाने का नाम नहीं ले रही, कहीं ये 4 गंभीर बीमारियां दस्तक तो नहीं दे रहीं?
Gym Knowledge: आप भी ज्वाइन करना चाहते हैं जिम, तो पहले जरूर जान लें ये 5 बातें, नुकसान से बच जाएंगे
Holiday Activity: छुट्टियों में बोर हो रहें बच्चे, तो उनके साथ करें ये मजेदार एक्टिविटी; दूर होगी बोरियत
Sunglasses For Summer: गर्मियों में धूप से बचते हुए दिखना है स्टाइलिश, तो ट्राई करें ये ट्रेंडी सनग्लासेस
- आधा गेहूं का आटा और आधा मैदा
- 3 बड़े चम्मच तेल या घी
- ½ छोटा चम्मच अजवाइन
- पालक-500 ग्राम स्वादानुसार नमक
- पानी (आटा गूंथने के लिए)
- 250 ग्राम पनीर
- 1 कप बारीक कटा हुआ ताजा पालक
- 1 बड़ा चम्मच तेल
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- 2 हरी मिर्च-बारीक कटी हुई
- 1 इंच अदरक-कद्दूकस किया हुआ
- आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 छोटा चम्मच गरम मसाला
- आधा छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
पालक पनीर समोसा बनाने की रेसिपी
आटा गूंथने के लिए
- इसके लिए पहले आपको पालक को पानी से साफ करना है, ताकि सारी मिट्टी साफ हो जाए।
- फिर इसे उबालना है और कुछ पालक को बारीक काटना है।
- इसके बाद आपको एक बड़े बर्तन में मैदा, अजवाइन, नमक और तेल मिलाएं। इसे हाथों से तब तक रगड़ें जब तक कि मुट्ठी बांधने पर मैदा का ढेला न बनने लगे।
- अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें। इसे गीले कपड़े से ढककर 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें।
समोसे की स्टफिंग
- समोसे की स्टफिंग बनाने के लिए पनीर को छोटे क्यूब में काटें।
- पालक को भी आपको बारीक काटना है।
- इसके बाद आपको पैन में थोड़ा सा तेल डालना है।
- इसमें आपको जीरा डालना है।
- इसके बाद सारे मसाले मिक्स करें।
- फिर इन सभी चीजों को डालकर अच्छे से स्टफिंग को तैयार करें।
अब बनाएं समोसा
- इसके बाद आपको छोटे-छोटी लोई तैयार करनी है।
- इसे बेल लें। इसके बाद इसे हाफ मून के आकार में काटें।
- फिर एक हिस्से के किनारे पर पानी लगाकर उसे कोन आकार दें।
ये भी पढ़ें-सुबह के नाश्ते में बनाना चाहते है कुछ खास, तो ब्रेड से बनाएं ये आलू टोस्ट …
- तैयार पालक-पनीर की स्टफिंग इसमें भरें और ऊपर के किनारों को पानी की मदद से चिपकाकर सील कर दें।
- कड़ाही में तेल गर्म करें। ध्यान रहे कि तेल मध्यम गर्म हो। समोसे डालकर धीमी आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।
- आप चाहें तो इसे एयर फ्रायर भी कर सकती हैं।
Prepare healthy and tasty spinach and paneer samosas at home with this easy recipe
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Jan 27, 2026 | 01:33 PM
