सर्दियों में बनाएं सेहत मजबूत, इस रेसिपी के साथ चुकंदर के पत्तों से तैयार करें टेस्टी साग
Beetroot Food Recipe: सर्दियों में सेहत मजबूत बनाने के लिए चुकंदर के पत्तों से बनाएं टेस्टी और पौष्टिक साग। यह रेसिपी इम्युनिटी बढ़ाने, खून की कमी दूर करने और शरीर को गर्म रखने में मददगार है।
- Written By: दीपिका पाल
Updated On:
Jan 08, 2026 | 02:16 PM
चुकंदर के पत्तों का साग (सौ. सोशल मीडिया)
Beetroot Leaves Saag Recipe: सर्दियों का मौसम चल रहा है इस मौसम में कई तरह की सब्जियों की भरमार देखने के लिए मिलती है। यहां पर कई चीजों का सेवन करने से सेहत को फायदा मिलता है। पालक हो, बथुआ हो या फिर सोया-मेथी का साग सभी तरह की सब्जियों का सेवन करना चाहिए। गाजर, मूली, खीरा और चुकंदर का सेवन करते हैं, लेकिन क्या आप चुकंदर के पत्तों को बेकार समझकर फेंक देती हैं। लेकिन यह चुकंदर के पत्तों का साग आप आसानी से घर पर बनाकर सेवन कर सकते है। स्वादिष्ट साग बनाने की रेसिपी के बारे में बता रहे है।
चुकंदर के पत्तों से बनाएं साग
आप चुकंदर के पत्तों से साग बना सकते है जो फायदेमंद होता है…
क्या सामग्री
सम्बंधित ख़बरें
Fitkari Water: फिटकरी के पानी से कुल्ला करने से क्या होता है? फायदे जानकर नहीं करेंगे यकीन
Hair Fall Remedy: हेयर फॉल को रोकने का सबसे बढ़िया उपाय, शैंपू नहीं, रीठा से इस तरीके से धोएं बाल
Postpartum Depression: डिलीवरी के बाद क्यों होती है माएं PPD का शिकार, ऐसे रखें अपनी मेंटल हेल्थ का ध्यान
Sleep and Gym: कैसे अधूरी नींद बिगाड़ सकती है आपकी पूरी मेहनत, धीमी हो जाती है मसल रिकवरी, बरतें सावधानी
- 2-3 बड़े चम्मच- तेल
- 4 लहसुन की कलियां
- ½ छोटा चम्मच- लाल मिर्च
- चुकंदर के पत्तों के 2 गुच्छे
- नमक-स्वादानुसार
- काली मिर्च-स्वादानुसार
- 1-2 छोटे चम्मच- नींबू का रस
- ½ छोटा चम्मच- नींबू का छिलका
जानिए चुकंदर के पत्तों से बनाएं साग
- चुकंदर का साग बनाने के लिए सबसे पहले पत्तों को अच्छे से धुल लें।
- इसके बाद पत्तों को पोछकर बारीक-बारीक काट लें।
- अब लहसुन की कलियों को छीलकर चार टुकड़े और हरी मिर्च को काट लें।
- अगर चुकंदर के पत्ते कम है, तो आप इसमें आलू भी डाल सकती हैं।
- इसके बाद मीडियम फ्लेम पर कड़ाही रखें और 2 चम्मच तेल डालें।
- तेल गर्म होने के बाद इसमें लहसुन की कलियां और हरी मिर्च डालकर भूनें।
- भूनने के बाद कटे गए पत्तों को डालकर चलाएं और थाली से ढककर 2-3 मिनट के छोड़ें।
- समय पूरा होने के बाद इसमें काली मिर्च डालें।
- सभी सामग्री को मिलाने के बाद साग को मुरझाने तक पकाएं।
- इसके बाद इसे चलाते हुए भूनें जब तक साग पूरी तरह साफ न हो जाए।
ये भी पढ़ें- सर्दियों में दें शरीर को गर्माहट का अहसास, इस रेसिपी के साथ बनाकर खाएं …
- आखिर में नमक डालकर 5 मिनट भूनें और नींबू का रस डालकर गैस बंद करें।
- अब गरमा-गरम साग को रोटी या दाल-चावल के साथ सर्व करें।
Prepare a delicious dish using beetroot leaves
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Jan 08, 2026 | 02:16 PM
