Chandi Wali Dal Recipe: पीएम मोदी के लिए बनी यह शाही दाल पानी नहीं, दूध में पकती है, नोट करें आसान रेसिपी

Chandi Ki Dal Ki Recipe: पीएम मोदी के लिए तैयार की गई थी शाही चांदी वाली दाल। इसे चांदी के बर्तन में दूध के साथ पकाया जाता है। जानें इस खास दाल को बनाने का आसान तरीका।
Pm modi chandi wali dal recipe milk silver dal.
चांदी वाली दालफोटो.सोशल मीडिया
Published on
Updated on

PM Modi Chandi Wali Dal: हर भारतीय खाने में दाल जरूर बनाई जाती है। भले ही वह किसी भी चीज की हो या उसे किसी भी तरीके से बनाई गई हो। दाल हर भारतीय घर में अलग तरीके से बनाई जाती है, लेकिन चांदी वाली दाल अपने बनाने के तरीके और शाही स्वाद के कारण बिल्कुल अलग है।

इस पुरानी रेसिपी की खासियत है कि इसमें दाल को पानी में नहीं, बल्कि दूध में ढककर पकाया जाता है। दरअसल, राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष स्टेट डिनर में यह दाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेशी मेहमानों को सर्व की गई थी। आइए जानते हैं रेसिपी।

सामग्री

  • अरहर दाल – 1/3 कप

  • चना दाल – 1/3 कप

  • पीली मूंग दाल – 1/3 कप

  • फुल क्रीम दूध – करीब 1 लीटर

  • देसी घी – 3 बड़े चम्मच

  • जीरा – 1 छोटा चम्मच

  • हल्दी – ½ छोटा चम्मच

  • नमक – स्वादानुसार

  • ताजी मलाई – 2 बड़े चम्मच

  • सूखी लाल मिर्च – 2

  • हींग – 2 चुटकी

  • कश्मीरी लाल मिर्च – ½ छोटा चम्मच

  • चांदी का खाने योग्य वर्क – जरूरत के अनुसार

खड़े मसालों की पोटली के लिए

1 बड़ी इलायची, दालचीनी का छोटा टुकड़ा, ½ चक्रफूल, 2 लौंग और थोड़ी जावित्री।

सभी दालों को भिगोएं

अरहर, चना और पीली मूंग दाल को बराबर मात्रा में लेकर अच्छी तरह धो लें। इन्हें करीब 1 से 2 घंटे पानी में भिगोकर रखें। कुछ रिपोर्ट्स में 2 से 3 घंटे भिगोने का सुझाव दिया गया है।

पानी नहीं, दूध में पकाएं

भिगोई हुई दाल का पानी निकाल दें। अब भारी तले वाले बर्तन में फुल क्रीम दूध डालकर उबाल आने दें। उबाल आने के बाद आंच धीमी करें और दाल डाल दें। इसे धीमी आंच पर पकाएं और बीच-बीच में चलाते रहें, ताकि दूध बर्तन के तले में न लगे।

शाही मसालों की खुशबू

बड़ी इलायची, दालचीनी, चक्रफूल, लौंग और जावित्री को साफ कपड़े में बांधकर पोटली बना लें। इसे पकती हुई दाल में डाल दें। इससे दाल में मसालों की खुशबू आएगी, लेकिन मसाले सीधे दाल में नहीं रहेंगे। इसलिए यह दाल को ओवर पावर नहीं करेगी और दाल में मसालों की स्ट्रॉन्ग फ्लेवर नहीं आएगी।

Pm modi chandi wali dal recipe milk silver dal.
PM Modi की पसंद के 2 सादे और पौष्टिक व्यंजन, फायदे भी खूब और रेसिपी बेहद आसान, ऐसे बनाएं घर पर

हल्दी, नमक और मलाई डालें

जब दाल अच्छी तरह गल जाए और दूध कम होकर गाढ़ा हो जाए, तब हल्दी और नमक डालें। इसके बाद ताजी मलाई मिलाएं। इससे दाल का टेक्सचर और ज्यादा क्रीमी हो जाता है।

ऐसे तैयार करें तड़का

एक छोटे पैन में देसी घी गर्म करें। इसमें जीरा, हींग और सूखी लाल मिर्च डालें। जीरा चटकने के बाद गैस बंद करके कश्मीरी लाल मिर्च डालें। तैयार तड़का तुरंत दाल के ऊपर डालें और करीब 2 मिनट के लिए ढक दें।

आखिर में लगेगा चांदी का वर्क

दाल को सर्विंग बाउल में निकालें और ऊपर से खाने योग्य चांदी का वर्क लगाएं। चाहें तो हरा धनिया या भुने काजू से सजा सकते हैं। इसे रोटी, नान या चावल के साथ परोसा जा सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com