बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा में लगाएं केसर मलाई मालपुआ का भोग, जाने आसान रेसिपी
बसंत पंचमी के दिन को विशेष रूप से विद्यार्थियों, संगीत प्रेमियों और कलाकारों के लिए बेहद शुभ माना जाता है, क्योंकि मां सरस्वती को विद्या, संगीत और ज्ञान की देवी के रूप में पूजा जाता है।
- Written By: दीपिका पाल
Updated On:
Feb 02, 2025 | 01:06 PM
मालपुआ रेसिपी (सौ.सोशल मीडिया)
Basant Panchami Bhog: हिंदू धर्म में व्रत त्योहार का महत्व होता है इसमें बसंत पंचमी आज यानि 2 फरवरी को मनाया जा रहा है इस दिन माता सरस्वती की पूजा की जाती है। इस दिन मां सरस्वती की पूजा के अलावा बसंत ऋतु का आगमन भी होता है। इस मौके पर नया बदलाव, नई ऊर्जा और उमंग, उल्लास का माहौल रहता है। इस दिन को विशेष रूप से विद्यार्थियों, संगीत प्रेमियों और कलाकारों के लिए बेहद शुभ माना जाता है, क्योंकि मां सरस्वती को विद्या, संगीत और ज्ञान की देवी के रूप में पूजा जाता है।
बसंत पंचमी के दिन अगर आप पीले रंग की चीज का भोग लगाना चाहते है तो यहां पर केसर और मलाई के साथ आप स्वादिष्ट मालपुआ तैयार कर सकते है। इसकी रेसिपी बेहद आसान है चलिए जान लेते है…
जानिए क्या चाहिए सामग्री
- मालपुआ के लिए: 1 कप मैदा
- ½ कप खोया
- ½ कप दूध
- 2 टेबलस्पून सूजी
- 2 टेबलस्पून दही
- ¼ टीस्पून इलायची पाउडर
- 1 चुटकी केसर (1 टेबलस्पून गुनगुने दूध में भिगोया हुआ)
- ½ टीस्पून बेकिंग पाउडर
- तलने के लिए घी
- चाशनी के लिए: 1 कप चीनी
- ¾ कप पानी
- ¼ टीस्पून इलायची पाउडर
- 4-5 केसर के धागे
- 1 टीस्पून गुलाब जल
- मलाई टॉपिंग के लिए: ½ कप ताजा मलाई
- 2 टेबलस्पून कंडेंस्ड मिल्क
- 1 टेबलस्पून पिसी हुई चीनी
- ¼ टीस्पून इलायची पाउडर
- गार्निशिंग के लिए: कटे हुए बादाम
- पिस्ता और केसर के धागे
मालपुआ बनाने की आसान रेसिपी
- सबसे पहले एक बड़े कटोरे में मैदा, सूजी और खोया डालें। अब इसमें दही, दूध और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। फिर इसमें गुलाब जल और केसर वाला दूध डालें, जिससे बैटर को सुंदर केसरिया रंग मिलेगा। मालपुआ का बैटर न ज्यादा पतला, न ज्यादा गाढ़ा होना चाहिए, तभी मालपुआ परफेक्ट बनेगा।
- इसे अच्छी तरह फेंटकर 20-30 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि मिश्रण अच्छी तरह फूल जाए। अब इसमें बेकिंग पाउडर डालें और हल्के हाथों से मिलाएं।
- एक पैन में चीनी और पानी डालकर धीमी आंच पर पकाएं। जब चीनी घुल जाए और हल्की तार वाली चाशनी बन जाए, तब इसमें इलायची पाउडर, गुलाब जल और केसर डालें। इसे आंच से उतारकर हल्का गुनगुना रहने दें।
- एक कड़ाही में घी गर्म करें और आंच को मध्यम रखें। तैयार बैटर को चम्मच की मदद से गर्म घी में डालें और गोल-गोल मालपुआ बनाएं।
- मालपुआ को धीमी आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक तलें। तले हुए मालपुआ को सीधा गर्म चाशनी में 2-3 मिनट के लिए डुबोकर रखें, ताकि वह पूरी तरह रस से भर जाए। सभी मालपुआ को निकालकर एक प्लेट में रखें।
- एक बाउल में ताजी मलाई, कंडेंस्ड मिल्क, पिसी हुई चीनी और इलायची पाउडर मिलाकर अच्छी तरह फेंटें। इसे ठंडा रखने के लिए 10 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें।
- गरमागरम मालपुआ को प्लेट में रखें और ऊपर से मलाई की लेयर डालें। कटे हुए बादाम, पिस्ता और केसर के धागों से सजाएं। इसे बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर मां सरस्वती को भोग लगाएं।
सम्बंधित ख़बरें
आज बसंत पंचमी पर बांके बिहारी मंदिर में क्यों उड़ा गुलाल? जानिए कितने दिनों तक रंगा रहेगा ब्रज?
बसंत पंचमी पर तुलसी पर क्यों बांधा जाता है पीला धागा? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
बसंत पंचमी पर क्यों होती है कामदेव–रति की पूजा? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान!
भोजशाला विवाद पर आया मुस्लिम पक्ष का बयान, वकार सादिक बोले- भाईचारा कायम रहे…सुप्रीम कोर्ट का फैसला मंजूर
Offer saffron malai malpua to goddess saraswati on basant panchami
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Feb 02, 2025 | 01:06 PM
