Navratri Recipe: व्रत में बनाएं गुजरात का फराली पेटिस, आलू और राजगिरा से तैयार होगा स्वादिष्ट नाश्ता

Farali Pattice Recipe: नवरात्रि के व्रत में गुजरात का फराली पेटिस ट्राR करें। आलू और राजगिरा के आटे से तैयार यह स्नैक बाहर से क्रिस्पी और अंदर से नरम होता है। इसे चटनी या दही के साथ परोसें।
Navratri recipe gujarati farali pattice rajgira aloo.
फराली पेटीसफोटो.सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Gujarati Farali Pattice Recipe: नवरात्रि के व्रत में रोज-रोज साबूदाना खिचड़ी या फ्रूट्स खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार गुजरात का फराली पेटिस ट्राई करें। बाहर से हल्का क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट यह स्नैक आलू, राजगिरा आटा और व्रत में खाए जाने वाले मसालों से आसानी से घर पर बनाया जा सकता है।

Navratri recipe gujarati farali pattice rajgira aloo.
Blue Pasta Recipe: दिखने में जितना अनोखा, बनाने में उतना आसान, घर पर बनाएं टेस्टी नीला पास्ता

फराली पेटिस बनाने के लिए सामग्री

  • 3-4 उबले हुए आलू

  • 2-3 बड़े चम्मच राजगिरा आटा

  • 1-2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई

  • 1 छोटा चम्मच जीरा

  • 1 छोटा चम्मच नींबू का रस

  • सेंधा नमक स्वादानुसार

  • थोड़ा हरा धनिया

  • 2 बड़े चम्मच कद्दूकस किया हुआ नारियल

  • 1-2 बड़े चम्मच मूंगफली का मोटा पाउडर

  • जरूरत के अनुसार तेल या घी

  • नींबू का रस

ऐसे बनाएं फराली पेटिस

आलू तैयार करें

उबले हुए आलू को अच्छी तरह मैश कर लें। इसमें राजगिरा का आटा, सेंधा नमक, जीरा, हरी मिर्च और थोड़ा हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

भरावन तैयार करें

एक कटोरी में कद्दूकस किया हुआ नारियल, मूंगफली का मोटा पाउडर, हरा धनिया और नींबू का रस मिलाएं।

पेटिस का आकार दें

आलू के मिश्रण की छोटी लोई लेकर हथेली पर चपटा करें। बीच में थोड़ा भरावन रखें और किनारों को बंद करके गोल या हल्का चपटा आकार दें।

Navratri recipe gujarati farali pattice rajgira aloo.
Air Fryer Snacks: शाम की भूख के लिए बनाएं ये 8 क्रिस्पी स्नैक्स, कम तेल में स्वाद और सेहत दोनों

पेटीस को सेंकें या तलें

तवे पर थोड़ा घी या तेल गर्म करें और पेटिस को धीमी-मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेंकें। आप इन्हें एयर फ्रायर में भी हल्का तेल लगाकर पका सकती हैं।

फराली पेटिस को व्रत वाली हरी चटनी, दही या मीठी चटनी के साथ गर्मागर्म परोसें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com