दिवाली के दिन माता लक्ष्मी को पूजा में लगाया जाता है मीठे खिलौनों का भोग, जानिए खास रेसिपी
दिवाली के मौके खील-बताशों का भोग लगाने का नियम होता है लेकिन मीठे खिलौने का भी विशेष महत्व होता है। पहले के जमाने में हमने मंदिर में चढ़ाए जाने वाले इन मीठे खिलौनों का स्वाद चखा है। इसे बनाने के लिए आज हम खास रेसिपी के बारे में बताने जा रहे है।
- Written By: दीपिका पाल
दिवाली के भोग में मीठे खिलौने बनाएं (सौ.सोशल मीडिया)
Diwali 2024: दिवाली के खास मौके पर पूजा का महत्व होता है इस दिन माता लक्ष्मी औऱ भगवान श्रीगणेश जी की पूजा की जाती है। शुभ मुहूर्त में जहां पर माता लक्ष्मी की आराधना करते हैं वहीं पर विशेष भोग को लगाने का नियम भी होता है। दिवाली के मौके खील-बताशों का भोग लगाने का नियम होता है लेकिन मीठे खिलौने का भी विशेष महत्व होता है। पहले के जमाने में हमने मंदिर में चढ़ाए जाने वाले इन मीठे खिलौनों का स्वाद चखा है। इसे बनाने के लिए आज हम खास रेसिपी के बारे में बताने जा रहे है।
दिवाली की पूजा में मीठे खिलौने का होता हैं महत्व
यहां पर कहा जाता है कि, बाजारों में वैसे तो मीठे खिलौने मिल जाते है लेकिन दिवाली की पूजा के लिए पवित्रता औऱ शुद्धता से तैयार किए गए मीठे खिलौनों की अलग बात होती है। आप ऐसे में घर पर ही मीठे खिलौने तैयार कर सकते हैं और दिवाली की शाम पूजा में चढ़ा सकते हैं।
ये भी पढ़ें– नरक चतुर्दशी पर हनुमान जी की पूजा का क्या है महत्व, जानिए इसके पीछे का खास कारण
सम्बंधित ख़बरें
यहां दर्शन करने पर मिलता है रुपयों-गहनों का प्रसाद, 300 करोड़ से सजता है देवी लक्ष्मी का मंदिर
पटाखे जलाने वाले देशद्रोही…प्रदूषण के लिए दीवाली जिम्मेदार, मेनका गांधी के बयान पर छिड़ेगा संग्राम
सस्ते स्मार्टफोन, लैपटॉप, घड़ी मिलेंगे, इस दिन से शुरू हो रही Flipkart की ब्लैक फ्राइडे सेल
क्यों मनाई जाती है ‘देव दिवाली’, जानिए क्यों त्रिपुरासुर के वध से जुड़ा है इस पर्व का संबंध
जानिए क्या चाहिए
यहां पर दिवाली के मौके पर मीठे खिलौने बनाने के लिए ज्यादा सामग्री नहीं घर की रसोई में मौजूद इन चीजों की ही आवश्यकता पड़ेगी। कम से कम 1 कटोरी चीनी, आधा कप पानी और स्वाद बढ़ाना चाहते हैं तो हरी इलायची ले सकते हैं।
कैसे तैयार करें मीठे खिलौने
यहां पर दी हुई सामग्रियोंके साथ मीठे खिलौने बना सकते है जिसकी रेसिपी इस प्रकार है…
पानी को कढ़ाही में डालें और इसमें चीनी के साथ इलायची पाउडर डालकर पकने के लिए रख दें. कुछ देर बाद इसमें तार बनने लगेंगे. इस तरह से आप एक गाढ़े टेक्सचर की चाशनी तैयार कर लें, क्योंकि पतली चाशनी सही से जमेगी नहीं. खिलौने बनाने के लिए आप सिलिकॉन मोल्ड ले सकते हैं जिसमें चॉकलेट जमाई जाती है. इसमें चाशनी को डाल दें और दस से पंद्रह मिनट हवा में रखें. इस तरह से आपके फ्रेश और हाइजेनिक मीठे खिलौने बनकर तैयार हो जाएंगे।
