-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Food »
- Vada Pav Day Is Being Celebrated All Over The World Today
कैसे मुंबई का देशी बर्गर ‘वड़ा पाव’ हो गया दुनिया में फेमस, जानें इसका पुराना इतिहास
- Written By: दीपिका पाल
आज दुनियाभर में विश्व वड़ा पाव दिवस मनाया जा रहा हैं। वड़ा पाव को भारतीय वर्जन में देशी बर्गर कहते हैं जिसमें ब्रेड के बन के साथ टेस्टी डिश लोगों की भूख मिटाता है।

वड़ा पाव दिवस पर जानिए इतिहास (सौ.सोशल मीडिया)
वड़ा पाव ( Vada Pav) का नाम सुनते ही हर किसी को मुंबई के टेस्ट की याद आ जाती हैं जिसे समर्पित ही आज दुनियाभर में विश्व वड़ा पाव दिवस मनाया जा रहा हैं। वड़ा पाव को भारतीय वर्जन में देशी बर्गर कहते हैं जिसमें ब्रेड के बन के साथ टेस्टी डिश लोगों की भूख मिटाता है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में वड़ा पाव एक ऐसी चीज हैं जो छोटे से लेकर बड़े तबके के लिए लोगों के किफायती तौर पर मिल जाता है। इसे लोग सुबह,शाम और रात तीनों समय ही बड़े चाव से खाते हैं क्या आपने सोचा हैं कभी इसकी शुरुआत कैसे हुई।
दादर का वड़ा पाव याद हैं आपको
यहां पर वड़़ा पाव के मुंबई में पुराने इतिहास की बात की जाए तो, 23 अगस्त को हर साल आज विश्व वड़ापाव (World Vada Pav Day) दिवस मनाने की शुरुआत हुई इसका नाता मध्य मुंबई से हैं सन् 1966 में दादर के अशोक वैद्य को दादर रेलवे स्टेशन के बाहर ‘पहला वड़ा पाव स्टॉल’ शुरू करने का श्रेय दिया जाता है।वड़ापाव को ‘भारतीय बर्गर’ में तब्दील करने की शुरुआत 23 अगस्त 2001 को धीरज गुप्ता की थी, जो कि ‘जंबो वड़ापाव फूड चेन’ थी। आज उनकी कई शहरों में मौजूद शाखाएं विश्व वड़ापाव दिवस मनाती हैं।
कैसा दिखता हैं वड़ा पाव
यहां पर वड़ा पाव की बात की जाए तो, यह बर्गर का देशी अंदाज हैं जिसमें पाव यानी बन के बीच में वड़ा रखकर लाल चटनी या कहीं-कहीं तली हुई हरी मिर्च के साथ सर्व किया जाता है। मानें तो मुंबई में वड़ा पाव को आम खाना मानते हैं रोजाना करीबन लाखों वड़ापाव का सेवन किया जाता है। इतना ही नहीं वड़ापाव सिर्फ भारत में ही नहीं विदेशों में भी इसका सेवन जमकर किया जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Mandakini Birthday: यास्मीन जोसेफ से बनीं मंदाकिनी, एक फिल्म ने बनाया स्टार, फिर अचानक क्यों छोड़ दी इंडस्ट्री
Aaj Ka Rashifal: मेहनत का मिलेगा फल, व्यापार में तेजी के संकेत, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Birthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
बॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
जानिए वड़ा पाव बनाने की रेसिपी
वड़ा पाव का टेस्ट जितना खास हैं उतना हीं इसे बनाना आसान हैं चलिए जानते है।
क्या चाहिए सामग्री
500 ग्राम आलू,
250 ग्राम बेसन,
1 चम्मच सौंफ,
चुटकीभर या थोड़ी-सी हींग,
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर,
1/4 चम्मच हल्दी,
1/2 चम्मच गरम मसाला,
1/4 चम्मच साइट्रिक एसिड या टाटरी,
1/2 चम्मच काला नमक,
4-5 हरी मिर्च बारीक कटी हुई।
5-10 लहसुन की कलियां बारीक कुटी हुई,
1/4 कटोरी हरा धनिया बारीक कटा,
नमक स्वादानुसार
तलने के लिए तेल।
इस विधि के साथ बनाएं
इन सामग्रियों के वड़ा पाव बनाना शुरू करें…
सबसे पहले आलू को उबाल कर मैश करके उसमें ऊपर दी गई सभी मसाला सामग्री मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें।
अब बेसन छान लें और उसमें 1/2 चम्मच नमक और 1 बड़ा चम्मच तेल का मोयन डालकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें।
फिर आलू के मिश्रण के छोटे-छोटे गोले बना लें। आप चाहे तो इसे एकदम गोल या थोड़े चपटे आकार के भी बना सकते हैं।
एक कढ़ाई में पर्याप्त मात्रा में तेल गरम रखें। तेल अच्छीतरह गरम होने के बाद आलू के गोले को बेसन के घोल में डुबाएं और क्रिस्पी होने तक तल लें।
इसी तरह सभी वड़े तैयार करके रख लें।
लाल चटनी बनाने की सामग्री और विधि
10-12 खड़ी लाल मिर्च
1 कली लहसुन छिली हुई।
1/2 कटोरी भूने और छिलके उतरे हुए मूंगफली के दाने
स्वाद के अनुसार नमक।
थोड़ा-सा तेल।
जानिए कैसे बनाएं
सबसे पहले लाल मिर्च, नमक, तेल और लहसुन को मिक्सी के चला लें, अब उसमें मूंगफली के दाने डालकर महीन और चटपटी इन्नाटेदार चटनी तैयार कर लें।
वड़ा पाव सर्व करने की विधि :
1 पाव लेकर उसको बीच में से काट लें। ध्यान रहे कि उसके अलग-अलग दो टुकड़े ना हो जाए। अब उसके अंदर दोनों तरफ से चटनी लगाएं और उस चटनी के ऊपर एक वड़ा रखकर तैयार टेस्टी वड़ापाव सर्व करें। इसी तरह सभी वड़ापाव को पेश करें।
खाने में लाजवाब मुंबई की सबसे खास डिश यानी पॉप्युलर स्नैक ‘वड़ापाव’ सभी को खिलाएं और परिवारजनों के साथ इसका आनंद उठाएं।
Vada pav day is being celebrated all over the world today
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Mandakini Birthday: यास्मीन जोसेफ से बनीं मंदाकिनी, एक फिल्म ने बनाया स्टार, फिर अचानक क्यों छोड़ दी इंडस्ट्री
Jul 30, 2026 | 06:03 AMAaj Ka Rashifal: मेहनत का मिलेगा फल, व्यापार में तेजी के संकेत, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 30, 2026 | 12:10 AMBirthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM










