पराठे के लिए घर में इस आसान रेसिपी से बनाएं इंस्टेंट नींबू का अचार, मिलेगा सेहत को विटामिन सी वाला स्वाद
Nimbu ka achaar recipe: इंस्टेंट नींबू का अचार बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बता रहे है। शेफ निशा मधुलिका की बताई ट्रिक से मिनटों में तैयार करें स्वादिष्ट और लंबे समय तक चलने वाला नींबू अचार है।
- Written By: दीपिका पाल
इंस्टेंट नींबू का अचार (सौ.सोशल मीडिया)
Homemade Lemon Pickle: सर्दियों में विटामिन्स की पूर्ति करने के लिए खानपान पर ध्यान देना जरूरी होता है। कई लोग खाने के साथ नींबू खाने के शौकीन होते है तो वहीं कई इसका चटपटा अचार खाते है। पुराने समय से घर में दादी-मम्मी अचार बनाते आए है इसमें नींबू का अचार भी घर पर बनाया जाता है। गर्मी में नींबू का अचार बनाना आसान होता है लेकिन सर्दियों में कम धूप की वजह से नींबू का अचार आसानी से नहीं बन पाता है।
नींबू का छिलका मोटा होता है और इसे गलने में कम से कम 20 से 25 दिनों का टाइम चाहिए होता है। अगर आप सर्दियों में नींबू का अचार बनाने की सोच रहे है कम धूप के साथ तो आपको हम आसान रेसिपी के बारे में बताएंगे जो आपके काम आती है।
जानिए नींबू के इंस्टेंट अचार की रेसिपी
क्या चाहिए सामग्री
सम्बंधित ख़बरें
AI Fashion Try-On: अब खरीदने से पहले देखें कपड़े आप पर कैसे दिखेंगे, लेकिन क्या AI का यह फीचर बढ़ा रहा है अंडर
No Maida Samosa Recipe: समोसा खाना नहीं छोड़ सकते, तो घर पर बनाएं बिना मैदे का हेल्दी समोसा, नोट करें रेसिपी
National Parents Day 2026: हर बच्चे के पहले हीरो होते हैं उसके माता-पिता, जानें इस खास दिन का इतिहास और महत्व
Photo: रात में दही खाना फायदेमंद है या नुकसानदायक? जानिए 8 बातें, जिन्हें हर किसी को जरूर जानना चाहिए
नींबू का अचार बनाने के लिए आप यहां पर बताई जा रही कुछ सामग्रियों की मदद ले सकते है। आप इन सामग्रियों से प्रसिद्ध शेफ निशा मधुलिका की तरह अचार बना सकते है।
- 250 ग्राम नींबू,
- एक चौथाई कप सरसों का तेल,
- आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर,
- आधा छोटा चम्मच काली मिर्च,
- आधा छोटा चम्मच राई, आधा छोटा चम्मच कलौंजी, 2-3 पिंच हींग.
- डेढ़ चम्मच नमक
याद रखें-आपको आधा किलो नींबू का अचार डालना है तो इन सारी चीजों को डबल कर दें हालांकि नमक अपने स्वाद के मुताबिक लें. इसी तरह से आप 1 किलो से लेकर कितने भी किलो का नींबू का अचार बनाएं तो मसालों की मात्रा बढ़ा सकते है।
जानिए नींबू का अचार बनाने का तरीका
- अचार के लिए नींबू खरीदते वक्त ध्यान रखना चाहिए कि इसके छिलके बिल्कुल साफ हो. इसमें किसी भी तरह के दाग-धब्बे नहीं होने चाहिए।
- सबसे पहले 3-4 कप पानी को उबालने के लिए रख दें और तब तक सारे नींबू को धोकर अच्छी तरह से साफ कर लें।
- जब पानी में 1 उबाल आ जाए तो गैस को धीमा करके उसमें नींबू डाल दें और 10 मिनट के लिए उबलने दें।
- नींबू जब उबल जाएं तो इसे निकालकर एक प्लेट में ठंडा होने के लिए रख दें और पोंछकर इसका सारा पानी हटा दें।
- सारे नींबू को चार-चार टुकड़ों में काटकर एक प्लेट में रखते जाएं और नींबुओं से बीज भी अलग कर दें।
- अब कटे हुए नींबू के टुकड़ों में आपको हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाना है, साथ ही काली मिर्च को दरदरा कूटकर एड कर दें।
- पैन में सरसों का तेल धुआं आने तक गर्म करें और फिर गैस को धीमा करके उसमें राई भूनें. फिर कलौंजी और हींग भी डालकर गैस को ऑफ कर दें।
- अब इस तैयार किए गए सरसों के तेल को नींबुओं में एड करके चम्मच से मिलाएं. इस तरह से आपका इंस्टेंट अचार बनकर तैयार हो जाएगा।
- इस अचार का कांच के जार में भरकर रख दें. इसे दो से तीन दिन रूम टेम्परेचर पर ही रखेंगे तो ये खाने लायक हो जाएगा।
- आपको दिन में 1 से 2 बार अचार को ऊपर से नीचे हिला देना है ताकि सारे मसाले अच्छी तरह से नींबू पर कोट हो जाएं।
ये भी पढ़ें- उंगलियां चाटने लग जाएंगे खाने वाले! ऐसे बनाइए रेस्टोरेंट जैसा खुशबूदार …
इन बातों का भी रखें ख्याल
आप अचार को बनाने के बाद जार या बरनी में अचार को रख सकते है। अचार रखने से पहले इसे गर्म पानी से अच्छी तरह धो लें और इसके बाद सूती साफ कपड़े से पोंछने के बाद आप अच्छी तरह से ड्राई कर लें।अचार निकालने के लिए हमेशा सूखे चम्मच का यूज करें।
