घर पर झटपट और आसानी से बनाए होटल जैसा आलू कटलेट, शाम के नाश्ते के लिए परफेक्ट ऑप्शन
आज हम आपको आलू से बनने वाले बेहद स्वादिष्ट और कुरकुरे स्नैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हैं आलू कटलेट। ये रेसिपी आसानी से बन जाती हैं और खाने में भी बहुत स्वादिष्ट लगती हैं। आइए जानते है इसकी सिंपल रेसिपी
- Written By: सीमा कुमारी
आलू कटलेट रेसिपी (सौ.सोशल मीडिया)
आलू एक ऐसी सब्जी है, जो लगभग हर घर में रोज बनती है। इसकी खास बात यह है कि ये हर सब्जी के साथ बन जाती है। आपको बता दें कि आलू में मौजूद फाइबर, पोटैशियम, विटामिन सी, विटामिन बी6, फ्लेवोनोइड्स, कैरोटेनॉइड्स और फिनोलिक एसिड जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं।
अधिकतर लोग आलू से तरह-तरह के स्नैक्स बनाते हैं जैसे फ्राइस, आलू के पकौड़े, आलू के रिंगस आदि । ऐसे में आज हम आपको आलू से बनने वाले बेहद स्वादिष्ट और कुरकुरे स्नैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हैं आलू कटलेट। ये रेसिपी आसानी से बन जाती हैं और खाने में भी बहुत स्वादिष्ट लगती हैं। आइए बिना देर किए जानते है स्वादिष्ट आलू कटलेट की रेसिपी
आलू कटलेट बनाने की सामग्री
आलू कटलेट बनाने के लिए इन सामग्री की खास जरूरत होती है जो इस प्रकार है-
सम्बंधित ख़बरें
क्या खाने-पीने से हड्डियां होंगी मजबूत? इन चीजों को अपनी डाइट में करें शामिल, मिलेगी फौलादी ताकत
Sugarcane Juice Benefits: खाली पेट गन्ने का जूस पीना सेहत के लिए ठीक है या नहीं? ज़रूर पढ़ें
Kharbuja Seeds Benefits: खरबूजे के बीज खाने के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान, आज़मा कर भी देखिए
Glass Skin Secret: सोने से पहले चेहरे पर लगाएं ये चीज, नेचुरल ग्लो से चमक उठेगी स्किन
- उबले हुए आलू – 4 मैश किए हुए
- ब्रेड क्रम्ब्स – 1 कप
- प्याज – 1 बारीक कटा हुआ
- हरी मिर्च – 1-2 बारीक कटी हुई
- हरा धनिया – 2 कलियां (बारीक कटा हुआ)
- अदरक – 1 चम्मच पेस्ट
- लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
- गरम मसाला – आधा चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- तेल – तलने के लिए
ऐसे बनाए आलू कटलेट
आलू कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए आलू को एक बर्तन में अच्छे से मैश करें।
अब इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनिया डालें।
फिर लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और स्वादानुसार नमक मिलाएं ।
इसके बाद इसमें ब्रेड क्रम्ब्स डालकर अच्छे से मिक्स करें, जिससे मिश्रण अच्छे से बाइंड हो जाए ।
इसके बाद इस मिश्रण से अपने मनपसंद का आकार बना लें।
अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें और उसमें कटलेट को डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक डीप फ्राई करें।
