बिना आलू के घर पर इन चीजों से बनाएं क्रिस्पी Chips, जानिए इसकी आसान रेसिपी के बारे में
How To Make Crispy Chips: आप बिना आलू के भी चिप्स बना सकते है। कुछ सामग्रियों की मदद से क्रिस्पी चिप्स घर पर बनाना बेहद आसान है। इन चीजों की मदद से बनाएं गए चिप्स का स्वाद ही सबसे अलग होता है।
- Written By: दीपिका पाल
Updated On:
Jan 23, 2026 | 01:47 PM
बिना आलू के चिप्स (सौ. सोशल मीडिया)
Without Potato Chips Recipe in Hindi: बच्चे हो या बड़े हर किसी को चिप्स खाना पसंद होता है जहां पर अलग-अलग फ्लेवर हमेशा ट्राई करते है। आलू के चिप्स सभी के पसंद होते है लेकिन अगर हम इसमें कुछ नया प्रयोग करें तो सेहत का इस पर खतरा कम होता है। आप बिना आलू के भी चिप्स बना सकते है। कुछ सामग्रियों की मदद से क्रिस्पी चिप्स घर पर बनाना बेहद आसान है। इन चीजों की मदद से बनाएं गए चिप्स का स्वाद ही सबसे अलग होता है। चलिए जान लेते है चिप्स बनाने का तरीका क्या होता है।
जानिए बिना आलू के चिप्स बनाने का तरीका
आप बिना आलू के चिप्स को आसान तरीके से बना सकते है इसके लिए यहां पर बताई जा रही सामग्रियों की आवश्यकता होती है।
क्या चाहिए सामग्री
सम्बंधित ख़बरें
Heatwave से बचने का आसान तरीका, रोजाना पिएं ये 5 देसी ड्रिंक; 45 डिग्री में भी शरीर अंदर से रहेगा ठंडा
क्या गर्मी की वजह से रात भर नहीं आती नींद? बेडरूम को ठंडा रखने के लिए आजमाएं ये देसी जुगाड़
Stress Relief Tips: थकान और तनाव ने कर दिया है बेहाल? सिर्फ 10 मिनट का शवासन देगा चौंकाने वाले फायदे
Summer Skincare: गर्मियों में भी आपका चेहरा करेगा ग्लो, बस स्किन केयर रूटीन में शामिल करें ये 5 चीजें
- हाफ कप टमाटर का रस,
- एक-चौथाई कप सूजी,
- एक कप गेहूं का आटा,
- नमक, काली मिर्च,
- लाल मिर्च पाउडर और तेल
जानिए आलू के चिप्स बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक कटोरे में टमाटर का रस निकाल लीजिए। इसी कटोरे में सूजी भी एड कर लीजिए।
- इसके बाद कटोरे में गेहूं का आटा भी निकाल लीजिए। अब आपको नमक, काली मिर्च और लाल मिर्च पाउडर भी निकाल लेना है।
- सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करते हुए गूंथ लीजिए। आपको इस मिश्रण को पतला करके बेल लेना है।
- जब मिश्रण रोटी से पतला बिल जाए, तब आपको फोर्क से सब तरफ छेद कर लेना है।
- इसके बाद आपको इस मिश्रण को ट्राएंगल या फिर चिप्स के शेप में काट लेना है।
- एक कड़ाही में तेल को गर्म कर लीजिए। अब चिप्स को मीडियम से लो फ्लेम पर अच्छी तरह से फ्राई कर लीजिए।
- प्लेट में नैपकिन निकाल लीजिए। नैपकिन के ऊपर सभी क्रिस्पी चिप्स को निकाल लीजिए जिससे एक्स्ट्रा तेल सूख जाए।
ये भी पढ़ें- कभी खाया है बिना तेल वाला अचार, इस रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट और टेस्टी
- आखिर में चिप्स के ऊपर पेरीपेरी मसाला छिड़क दीजिए और इन टोमैटो चिप्स के स्वाद का लुत्फ उठाइए।
- आपको कम से कम एक बार घर पर चिप्स जरूर बनाकर देखने चाहिए। आइए चिप्स को बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री के बारे में जानकारी हासिल कर लेते हैं।
Make crispy chips at home with these ingredients without using potatoesmake crispy chips at home with these ingredients without using potatoes
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Jan 23, 2026 | 01:47 PM
