-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Cucumber And Tomato Juice Will Get Rid Of These Skin Problems
खीरे और टमाटर के रस से स्किन की इन समस्याओं से मिलेगा छुटकारा
- Written By: नवभारत डेस्क

सीमा कुमारी
नई दिल्ली: सुंदर निखरी त्वचा न सिर्फ चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है, बल्कि अच्छी सेहत की भी निशानी होती है। ऐसे में खीरा और टमाटर का रस चेहरे की हर तरह समस्याओं को दूर रखने में मदद कर सकती है। क्योंकि, खीरा और टमाटर में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन C, कैफिक एसिड, विटामिन K, सिलिका और विटामिन A आदि पोषक पाए जाते हैं। इन दोनों के मिश्रण का इस्तेमाल करने से त्वचा खूबसूरत और ग्लोइंग बनती हैं। आइए जानें खीरा और टमाटर का रस चेहरे की किन समस्याओं को दूर रखने में मदद करता है।
ब्यूटी एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आप कील -मुंहासों से परेशान हैं तो खीरा और टमाटर का पैक इस्तेमाल करें। इसमें हाइड्रेटिंग गुण पाए जाते हैं, जो स्किन के तेल को कम करने में मदद करता है। इसका उपयोग करने के लिए खीरा का रस, टमाटर का रस और अदरक के रस एक साथ अच्छी तरह मिलाकर एक गाढ़ा पैक तैयार कर लें। उसके बाद इस मिश्रण को हल्के हाथों से अपने चेहरे पर लगाएं और थोड़ी देर इसे सूखने के लिए छोड़ दें।
सम्बंधित ख़बरें
Eyeliner Tips: आई लाइनर लगाते हुए आपके भी हाथ कांपते हैं, पहली बार में लगेगा परफेक्ट, इन ट्रिक्स को करें फॉलो
चेहरे पर चाहिए कुदरती निखार? अपनाएं दादी-नानी के बताए ये 5 देसी नुस्खे, त्वचा दिखेगी चमकदार और फ्रेश
Ananya Panday: अनन्या पांडे के ब्राइडल लहंगे ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें, गौरव गुप्ता की डिजाइन ने जीता दिल
Beauty Mistakes: आपकी रोजमर्रा की ये 10 आदतें छीन सकती हैं चेहरे का निखार, समय रहते बदल लें इन्हें
त्वचा पर जमा गंदगी और तेल रोम छिद्रों को बंद कर देती है। ऐसे में त्वचा को ठीक से एक्सफोलिएट करने के लिए खीरा और टमाटर के जूस का इस्तेमाल करें। टमाटर और खीरे में मौजूद एंजाइम्स डेड स्किन सेल्स से छुटकारा पाने में मदद करते हैं। इसके लिए खीरा और टमाटर के रस को एक छोटे बाउल में निकालकर अच्छे से मिक्स करने के बाद चेहरे पर लगाकर सूखने दें। इसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से धोकर साफ करें।
खीरे और टमाटर का रस गर्मियों में होने वाली सनबर्न की समस्या को दूर करने में काफी मदद करता है। सनबर्न से स्किन में लाल चकत्ते और रैशेज होने लगते हैं। ऐसे में खीरे और टमाटर का रस टैन के प्रभाव को कम करके त्वचा को कूल रखने का काम करता है। चेहरे पर इसका इस्तेमाल करने के लिए आप शहद और दही में खीरे और टमाटर का रस मिलाकर टैन वाले हिस्से पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं।
इन सभी घरेलू नुस्खों को अपनाकर त्वचा से जुड़ी हर तरह की समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।
Cucumber and tomato juice will get rid of these skin problems
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
NEET Paper Leak: रोहित पवार का दावा- नीट यूजी री-एग्जाम का पेपर भी हुआ लीक, सबूतों के साथ जांच की मांग
Jul 30, 2026 | 07:33 AMकिसानों की मांग पर झुकी मध्य प्रदेश सरकार! मूंग खरीद का बढ़ाया कोटा, ई-टोकन व्यवस्था पर लगाई रोक
Jul 30, 2026 | 07:32 AMशादी से इनकार पर बॉयफ्रेंड ने की थी युवती की हत्या, जलकर मौत होने की रची थी कहानी
Jul 30, 2026 | 07:29 AMCM फडणवीस का बयान: कम समय में अतिवृष्टि से ड्रेनेज सिस्टम पर पड़ा दबाव, 3 स्कूलों से सुरक्षित निकाले गए छात्र
Jul 30, 2026 | 07:27 AMCWG 2026: दिलीप गावित का गोल्डन रन, रिकॉर्ड टाइम के साथ भारत को पैरा एथलेटिक्स में दिलाया स्वर्ण पदक
Jul 30, 2026 | 07:23 AMराहुल गांधी पर फडणवीस का हमला, छात्रों के भविष्य का विजन नहीं, सिर्फ अराजकता फैलाने का एजेंडा
Jul 30, 2026 | 07:17 AMनागपुर में विकास के दावों की खुली पोल: 108 मिमी बारिश ने उजागर की बुनियादी ढांचे की नाकामी
Jul 30, 2026 | 07:10 AMवीडियो गैलरी

जबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PM
भोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PM
काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM














