क्रिसमस पार्टी के लिए ढूंढ रहे हैं Desert Recipes, तो इस बार बनाएं ‘चॉकलेट सलामी’ यूनिक टेस्ट में
अगर आप भी अपने घर पर होने वाली क्रिसमस पार्टी के लिए कोई यूनिक Desert Recipes ढूंढ रहे हैं तो इस बार आप 'चॉकलेट सलामी' जरूर बनाएं। डेजर्ट्स का नाम सुनते ही हमारा कुछ न कुछ खाने का मन करता है।
- Written By: दीपिका पाल
क्रिसमस डेजर्ट रेसिपी (सौ.सोशल मीडिया)
Christmas Desert Recipes: क्रिसमस आने में महज कुछ ही दिन शेष बचे हैं। ऐसे में घरों से लेकर चर्च तक में तैयारियों का माहौल चल रहा है। हर कोई अपने-अपने अंदाज में क्रिसमस सेलिब्रेट करने के उत्साहित नजर आ रहा है। अगर आप भी अपने घर पर होने वाली क्रिसमस पार्टी के लिए कोई यूनिक Desert Recipes ढूंढ रहे हैं तो इस बार आप ‘चॉकलेट सलामी’ जरूर बनाएं। डेजर्ट्स का नाम सुनते ही हमारा कुछ न कुछ खाने का मन करता है। इसलिए हम केक, कुकीज या मिठाइयों को ही ऑर्डर कर लेते हैं।
अगर क्या आप कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो इस बार चॉकलेट सलामी तैयार करें। यह एक ऐसा डेजर्ट है, जो स्वाद के साथ-साथ बनाने में भी आसान है। यह इटैलियन डेजर्ट दिखने में सलामी जैसा लगता है, लेकिन इसमें केवल चॉकलेट, बिस्किट और मेवों को डाला जाता है। यह डेजर्ट ना केवल देखने में अच्छा है, बल्कि बनाने में बेहद आसान है। तो देर किस बात की आइए विस्तार से जानते हैं कि आप चॉकलेट सलामी को घर पर कैसे तैयार कर सकते हैं।
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
सम्बंधित ख़बरें
लू से बचने का देसी तरीका! तपती गर्मी में अमृत है कच्चे आम का झोलिया, बस 5 मिनट में तैयार करें रेसिपी
45 डिग्री की गर्मी में भी शरीर रहेगा हाइड्रेटेड! बस शिकंजी में डालें ये 2 देसी चीजें, नोट करें सीक्रेट रेसिपी
Jhalmuri Street Food Recipe: कैसे बनाएं बंगाल स्पेशल झालमुड़ी? यहां जानिए इसकी बड़ी आसान रेसिपी
Lauki Recipes: नाश्ते में वही पराठा-पोहा खाकर हो गए हैं बोर? आज ही ट्राई करें लौकी से बनी ये 5 यूनिक रेसिपीज
डार्क चॉकलेट- 200 ग्राम
बिस्किट- 250 ग्राम
मक्खन- 150 ग्राम
पिसी हुई चीनी- 70 ग्राम
कोको पाउडर- 2 बड़े चम्मच
कंडेंस्ड मिल्क- 150 मिलीलीटर
वनीला एसेंस- 1 छोटा चम्मच
कटे हुए मेवे- आधा कप
फूड रेसिपी से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें-
ऐसे बनाएं ये डिश
1- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें। फिर एक बाउल में बिस्किट को तोड़कर डालें। बस बिस्किट का पाउडर नहीं बनाना है।
2-अब मेवों को हल्का भून लें और छोटे टुकड़ों में काट लें। डबल बॉयलर या माइक्रोवेव का इस्तेमाल करके डार्क चॉकलेट और मक्खन को धीरे-धीरे पिघलाएं।
3-इसे अच्छी तरह से मिलाएं, ताकि चॉकलेट और मक्खन का मिश्रण स्मूथ हो जाए। चॉकलेट-मक्खन के मिश्रण में कोको पाउडर, पिसी हुई चीनी और वनीला एसेंस डालें।
4-अब इसमें कंडेंस्ड मिल्क डालें और फिर से मिलाएं। बिस्किट के टुकड़े और कटे हुए मेवे इस मिश्रण में डालें। इसे अच्छी तरह मिलाएं, ताकि सब कुछ चॉकलेट में लिपट जाए।
5-इस मिश्रण को बटर पेपर या क्लिंग फिल्म पर रखें। इसे बेलनाकार आकार में रोल करें, ठीक वैसे जैसे सलामी दिखती है। इसे अच्छी से लपेटकर किनारों को बंद कर दें।
