-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Food »
- Leftover Dal Recipes Breakfast Ideas Bachi Hui Daal Ke Fayde
क्या रात की दाल बच गई है? इसे गरम करने के बजाय बना डालें ये 5 नई और चटपटी डिश
- Written By: प्रीति शर्मा
Leftover Dal Recipes: अक्सर घरों में रात की दाल बच जाती है जिसे लोग दोबारा गरम करके खा लेते हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो इसी बची हुई दाल से कई नई और स्वादिष्ट डिश तैयार कर सकते हैं।

दाल से बनी रेसिपी (सौ. फ्रीपिक)
Dal Tikki Recipe: घरों में रात का खाना बच जाना एक आम समस्या है जिसमें सबसे ज्यादा दाल या रोटियां बचती हैं। ताजे और गरमा-गरम भोजन की चाहत में लोग अक्सर रात के बचे हुए खाने को सुबह खाने से कतराते हैं जिसके कारण अंततः भोजन को फेंकना पड़ता है और वह बर्बाद हो जाता है। विशेषकर बच्चे रात के बचे खाने का नाम सुनकर ही मुंह बनाने लगते हैं। हालांकि सर्दियों के मौसम में खाना जल्दी खराब नहीं होता इसलिए इस बची हुई दाल का उपयोग कर कुछ ऐसी डिशेज बनाई जा सकती हैं जो स्वाद में लाजवाब और सेहत के लिए फायदेमंद हों।
आप बची हुई दाल से ऐसी रेसिपी तैयार कर सकते हैं जो इतनी टेस्टी होगी कि किसी को पता भी नहीं चलेगा कि यह रात के बचे हुए खाने से बनी है। इसे बच्चे से लेकर बड़े तक सभी बहुत चाव के साथ खाएंगे। आइए जानते हैं बची हुई दाल से बनने वाले दो शानदार स्नैक्स की रेसिपी।
दाल के कुरकुरे परांठे
यह सबसे लोकप्रिय और आसान तरीका है। गेहूं के आटे में बची हुई दाल, बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया और थोड़े से मसाले मिलाकर आटा गूंथ लें। इसके परांठे न केवल सॉफ्ट बनते हैं बल्कि दाल में मौजूद प्रोटीन के कारण यह एक बहुत ही हेल्दी ब्रेकफास्ट भी है।
सम्बंधित ख़बरें
Healthy Habits: बारिश के मौसम में बढ़ जाता है संक्रमण का खतरा, स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं ये 5 जरूरी आदतें
30 के बाद किडनी और लिवर को अंदर से साफ रखने का ‘देसी राज’! डॉक्टर ने बताए 5 फूड्स के बारें में
मोगरे में नहीं आ रहे फूल? एक्सपर्ट के ये आसान सीक्रेट अपनाएं, कुछ ही दिनों में कलियों से लद जाएगा पौधा
Alia Bhatt Fashion: कस्टम प्रिंट्स से लेकर डायमंड रिंग तक, आलिया और शरवरी का लेटेस्ट लुक ने खींचा सबका ध्यान
दाल की खस्ता कचौड़ी
अगर आप कुछ चटपटा खाना चाहते हैं तो बची हुई दाल को थोड़ा सुखा लें और उसे मसालेदार स्टफिंग की तरह इस्तेमाल करें। मैदे या आटे की लोई में इसे भरकर तलें। शाम की चाय के साथ यह दाल की कचौड़ी किसी भी नामी दुकान के नाश्ते को फेल कर देगी।
दाल का पौष्टिक चीला
दाल में थोड़ा बेसन या सूजी मिलाकर एक मध्यम गाढ़ा घोल तैयार करें। इसमें अपनी पसंद की सब्जियां जैसे गाजर, शिमला मिर्च और टमाटर डालें। तवे पर हल्का तेल लगाकर इसका चीला बनाएं। यह लो-कैलोरी और हाई-प्रोटीन नाश्ता डाइट करने वालों के लिए बेस्ट है।
दाल से बनी चीजें परोसते हुए व्यक्ति (सौ. एआई)
यह भी पढ़ें:- गर्मियों में घर को रखना है कूल तो लगाएं ये 5 इनडोर प्लांट्स! नेचुरल तरीके से कम हो होगा कमरे का तापमान
दाल वाली पूरियां
साधारण पूरियों की जगह दाल वाली पूरियां बनाकर देखें। आटे में दाल और थोड़ी अजवाइन डालकर सख्त आटा गूंथें और पूरियां तलें। इनका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि आपको इनके साथ किसी सब्जी की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
दाल का तड़का सूप या कढ़ी
अगर दाल की मात्रा कम है तो आप इसे कढ़ी के घोल में मिला सकते हैं या फिर इसमें थोड़ा पानी और क्रीम डालकर एक रिफ्रेशिंग दाल सूप की तरह सर्व कर सकते हैं। यह न केवल पेट के लिए हल्का है बल्कि पोषण से भरपूर भी है।
इन आसान तरीकों को अपनाकर आप न केवल भोजन की बर्बादी को रोक सकते हैं, बल्कि अपने परिवार को एक नया और स्वादिष्ट अनुभव भी दे सकते हैं।
Leftover dal recipes breakfast ideas bachi hui daal ke fayde
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
Jul 02, 2026 | 04:09 AMAaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














