गर्मी के मौसम में सत्तू का ‘ये वाला’ शरबत देगा शरीर को ठंड का एहसास और रखेगा आपको तरोताजा, जानिए इसकी सामग्री और बनाने का तरीका
सत्तू आपकी सेहत के लिए कितनी फायदेमंद है ये तो आप जानती ही हैं लेकिन क्या आप ये जानती हैं कि सत्तू का शरबत कैसे बनता है। आप अपने घर पर आसानी से इस बार गर्मियों में सत्तू का हेल्दी नमकीन शरबत बनाने की रेसिपी जान लीजिए।
- Written By: सीमा कुमारी
सत्तू का हेल्दी नमकीन शरबत बनाने की रेसिपी (सौ.सोशल मीडिया)
Sattu Sharbat Easy Recipe: इस समय पूरे भारत में जबरदस्त गर्मी पड़ रही है। ऐसे में लोग खुद को डाईड्रेट रखने के लिए तरह-तरह के उपाय अपना रहे है। सत्तू ऐसी चीज़ है जो गर्मियों में खूब खाया जाता है। आपको बता दें, सत्तू का शरबत उत्तर प्रदेश और बिहार में एक बहुत ही लोकप्रिय और सेहतमंद पेय है। गर्मी के मौसम में यह शरबत ठंडक देने के साथ शरीर को ऊर्जा भी भरपूर देता है। सत्तू से कई तरह की डिश बनाकर खाई जाती है।
सत्तू आपकी सेहत के लिए कितनी फायदेमंद है ये तो आप जानती ही हैं लेकिन क्या आप ये जानती हैं कि सत्तू का शरबत कैसे बनता है। आप अपने घर पर आसानी से इस बार गर्मियों में सत्तू का हेल्दी नमकीन शरबत बनाने की रेसिपी जान लीजिए।
सत्तू का शरबत बनाने की सामग्री
सम्बंधित ख़बरें
World Lion Day 2026: भारत के एशियाई शेर कितने खास हैं? गिर के जंगल से जानें उनकी जिंदगी और संरक्षण की कहानी
Multiple Partners: एक से ज्यादा पार्टनर होने का शरीर और दिमाग पर क्या असर पड़ता है? सद्गुरु से जानिए
Morning Energy After 40: सुबह उठते ही थकान और सुस्ती रहती है, नाश्ते में खाएं 7 चीजें, दिनभर बनी रहेगी एनर्जी
Book Lovers Day 2026: जिंदगी और सोच बदलने में मदद कर सकती हैं ये 5 मोटिवेशनल किताबें, जरूर पढ़ें
सत्तू – 3 से 4 टेबल स्पून
पानी – 2 कप ठंडे पानी
नींबू का रस – 1 चम्मच
प्याज- 1(बारीक कटा हुआ)
हरी मिर्च- 2 बारीक कटा हुआ
कच्चा आम- 1 कप कद्गदकस किया
शक्कर (स्वाद अनुसार) – 1 से 2 चम्मच
काला नमक – 1/2 चम्मच
सेंधा नमक – 1/2 चम्मच
भुना जीरा पाउडर – 1/2 चम्मच
ताज़ा पुदीना पत्तियां – 4 से 5 पत्तियां
आइस क्यूब्स
सत्तू का शरबत बनाने की विधि
1. सबसे पहले, एक गहरे गिलास या बड़े बर्तन में सत्तू (भुना हुआ चने का आटा) डालें। इसे आसानी से बाजार से मिल सकता है, लेकिन यदि आप चाहें तो इसे घर पर भी बना सकते हैं। अब इस सत्तू में ठंडा पानी डालें। ध्यान रखें कि पानी ताजे और ठंडे हो, ताकि शरबत का स्वाद और भी ताजगी से भरपूर हो।
2. फिर स्वाद अनुसार शक्कर डालें। अगर आप कम मीठा पसंद करते हैं, तो शक्कर की मात्रा कम रखें। इसे अच्छे से घोलकर सत्तू और पानी को मिलाएं, ताकि सत्तू अच्छे से घुल जाए।
3. अब इसमें प्याज, हरी मिर्च, कच्चा आम, काला नमक और सेंधा नमक डालें। काला नमक शरबत को हल्का सा तीखा और स्वादिष्ट बनाता है, जबकि सेंधा नमक आपके पेट को ठंडक पहुंचाता है। इसके बाद भुना हुआ जीरा पाउडर डालें। जीरा न केवल स्वाद बढ़ाता है, बल्कि पाचन क्रिया को भी बेहतर बनाता है।
4. शरबत में ताजगी लाने के लिए नींबू का रस डालें। नींबू से शरबत में खटास और ताजगी दोनों आती है। अगर आप चाहें तो ताजे पुदीने की पत्तियां डाल सकते हैं। यह शरबत को एक और ताजगी और सुगंध देगा।
5. सभी चीजों को अच्छे से मिला लें, ताकि सत्तू पूरी तरह घुल जाए और स्वाद एकसार हो जाए। अंत में आप आइस क्यूब्स डाले, जिससे शरबत और भी ठंडा और ताजगी से भरा लगे।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
अब सत्तू का शरबत तैयार है। इसे एक गिलास में निकालें और ठंडा-ठंडा सर्व करें। गर्मी में यह शरबत बेहद राहत देने वाला होता है। तो, अगली बार जब आप गर्मी में थकान महसूस करें, तो एक गिलास सत्तू का शरबत बना लीजिए और इसका मजा लीजिए।
