बारिश में घर पर बनाएं टेस्टी मूंग दाल का हलवा, जानिए ये आसान रेसिपी
चाय के साथ पकोड़े खाकर तो आप बोर हो गए होगें लेकिन अगर आप मीठा खाने के शौकीन है तो आप गर्मागर्म मूंग दाल का हलवा बना सकते है।
- Written By: दीपिका पाल
जानिए मूंग हलवा बनाने की रेसिपी (सौ.सोशल मीडिया)
बारिश का मौसम जहां पर चल रहा है इस मौसम में अक्सर कुछ ना कुछ खाने का मन होता रहता है। चाय के साथ पकोड़े खाकर तो आप बोर हो गए होगें लेकिन अगर आप मीठा खाने के शौकीन है तो आप गर्मागर्म मूंग दाल का हलवा बना सकते है। इसका टेस्ट इतना पसंद आएगा होटल के मूंग दाल हलवा का टेस्ट आप भूल जाएंगे। चलिए जानते है इसके बनाने का आसान तरीका।
जानिए क्या चाहिए रेसिपी
घर में मूंग दाल हलवा की रेसिपी बनाने के लिए आपको क्या सामग्री चाहिए चलिए जानते हैं..
दो कप धुली हुई मूंग की दाल, एक कप चीनी, एक कप घी, दो बड़े चम्मच सूजी, एक कप दूध, बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स, एक चम्मच इलायची पाउडर, चुटकी भर केसर और 1 कप पानी इन सभी रेसिपी को फॉलो कर आप टेस्टी मूंग का हलवा तैयार कर सकते हैं.
सम्बंधित ख़बरें
पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर हंगामे के बाद बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर दर्ज हुई FIR; IG समेत कई पुलिसकर्मी जख्मी
समृद्धि महामार्ग पर भीषण हादसा: कार-ट्रक की जोरदार टक्कर में 6 घायल, पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया
अमरावती में तेंदुए की खाल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी नेटवर्क की जांच तेज
IND vs PAK Women’s T20: आज बर्मिंघम में महा-संग्राम! जानें कब और कहां दिखेगा भारत-पाकिस्तान का हाईवोल्टेज मैच
जानिए कैसे बनाएं हलवा
यहां पर घर में इन सामग्रियों के साथ मूंग की दाल का हलवा बनाना बिल्कुल आसान है..
- अगर आप भी घर पर रह कर टेस्टी मूंग की दाल का हलवा बनाना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले मूंग दाल को धोकर 3 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखना होगा।
- अब आप इस भीगी हुई दाल को एक प्रेशर कुकर में पानी और आधा चम्मच नमक डाल कर पकाएं. जब प्रेशर कुकर से तीन सिटी आ जाए तब आप एक पैन में चीनी और एक कप पानी का घोल तैयार कर ले।
- जब चीनी अच्छे तरीके से घुल जाए, तब एक कड़ाही लें और उसमे घी पिघाल लें. अब इसमें सूजी डालकर सूजी को हल्का सुनहरा होने तक भूनें. अब पकी हुई दाल को मैश करें
- मैश की हुई दाल को आप सूजी के साथ कढ़ाई में डाल दें. फिर अच्छी तरह मिला लें. अब आप दूध और चीनी का घोल तैयार कर लें, फिर इस कढ़ाई में इस घोल को डाल कर अच्छी तरह मिला लें।
- अब आप इसमें इलायची पाउडर, कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें और अच्छी तरह मिला लें. इसके बाद धीमी आंच पर 10-15 मिनट तक इस हलवे को पकाएं. जब हलवा गाढ़ा हो जाए, तब इसमें केसर डाल दें
- अब इसे थोड़ी देर पका कर गरमागरम परोस दें. आप परोसते वक्त इस पर ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डाल सकते हैं।
- हलवे का स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें थोड़ा जायफल पाउडर भी डाल सकते हैं, आप इस हलवे को मेहमानों को भी खिला सकते हैं. यही नहीं आप हलवे को फ्रिज में रखकर 3-4 दिन तक स्टोर भी कर सकते हैं।
