गुलाब जाबुुन के शौकीन मावे से नहीं मीठे आलू से बनाएं स्वादिष्ट गुलाबजामुन, जानें रेसिपी
शकरकंद से गुलाब जामुन को ट्राई करके देखिए. शकरकंद से आप बहुत ही स्वादिष्ट और मुलायम गुलाब जामुन बना सकते हैं. अगर आपने इस रेसिपी को एक बार ट्राई कर लिया तो यकीन मानिए पूरे सीजन आप इन्हीं स्वादिष्ट गुलाब जामुन को खाएंगे।
- Written By: दीपिका पाल
Updated On:
Dec 14, 2024 | 07:31 AM
शकरकंद के गुलाब जामुन
Sweet Potato Gulab Jamun Recipe: सर्दी के मौसम में हेल्दी खाना खाने की सलाह दी जाती है। हर कोई किसी भी मौसम में गुलाबजाबुन खाने के शौकीन होते है। मावे वाले गुलाबजामुन खाकर बोर हो गए है तो आप शकरकंद से गुलाबजाबुन बना सकते है। शकरकंद से गुलाब जामुन को ट्राई करके देखिए. शकरकंद से आप बहुत ही स्वादिष्ट और मुलायम गुलाब जामुन बना सकते हैं. अगर आपने इस रेसिपी को एक बार ट्राई कर लिया तो यकीन मानिए पूरे सीजन आप इन्हीं स्वादिष्ट गुलाब जामुन को खाएंगे।
शकरकंद गुलाब जामुन रेसिपी-
सम्बंधित ख़बरें
इंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
कोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
अभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
ऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
- पहला स्टेप- शकरकंद से गुलाब जामुन बनाने के लिए सबले पहले 1 मोटे आकार की और बड़ी शकरकंदी लें. अब शकरकंद को आलू की तरह ही पानी में उबाल लें. जब ये ठंडी हो जाएं तो इन्हें छील लें. इसके बाद शकरकंद को हाथों से या फिर कद्दूकस से मैश कर लें. आप जो रास्ता अपनाएं इस बात का ध्यान रखें कि शकरकंद में कोई गांठ न रह जाए.
- दूसरा स्टेप- अब शकरकंद में आधा कप मिल्क पाउडर, 2 चुटकी बेकिंग पाउडर, 2 चम्मच आटा और 1 चम्मच देसी घी डालकर मिलाएं. आटा न तो ज्यादा गीला होना चाहिए और न ही ज्यादा सख्त. फिर भी अगर आपको यह ज्यादा टाइट लग रहा है तो आप इसमें 1-2 चम्मच दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे एकदम नरम और चिकना आटा तैयार हो जाएगा. इसे ढककर 15 मिनिट के लिए सेट होने तक छोड़ दें.
- तीसरा स्टेप- अब हम गुलाब जामुन के लिए चाशनी तैयार करेंगे. इसके लिए आपको 1 कप चीनी लेनी है, जिसमें 1 कप से थोड़ा कम पानी डालकर चलाते हुए चाशनी बनानी है. स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें हरी इलायची डाल सकते हैं. ध्यान रहे चाशनी मीडियम आंच पर पकाएं. चाशनी को ज्यादा गाढ़ा न होने दें.
- चौथा स्टेप- अब गुलाब जामुन के गोले तैयार करें, इसके लिए आटे की छोटी सी लोई लीजिए और उसे चिकना कीजिए और ऐसे ही आटे से सारे गुलाब जामुन बना लीजिए. अब एक तेल गर्म करें और गैस की आंच मध्यम से धीमी रखकर गुलाब जामुन तलें. बीच-बीच में गैस की आंच धीमी करते रहें ताकि गुलाब जामुन अंदर से पक जाएं.
- पांचवां स्टेप- सारे गुलाब जामुन इसी तरह तल लें और ब्राउन होने पर निकाल लें. अब तले हुए गुलाब जामुन को तैयार चाशनी में डालें और करीब आधे से 1 घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें. इससे चाशनी गुलाब जामुन के अंदर तक घुस जाएगी. शकरकंद से बने स्वादिष्ट और सुपरसॉफ्ट गुलाब जामुन तैयार हैं.
Know sweet potato gulab jamun recipe
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Dec 14, 2024 | 05:30 AM
