Kids Lunch Box Recipes: बच्चों के टिफिन के लिए 5 हेल्दी रेसिपी, सर्दियों में सुबह झटपट होंगी तैयार

Kids Lunch Box Ideas: सर्दियों में बच्चों के स्कूल टिफिन के लिए रोज नई रेसिपी ढूंढना मुश्किल होता है। जानें मटर-पनीर पराठे से लेकर वेजिटेबल ढोकले तक 5 आसान और हेल्दी लंच बॉक्स आइडियाज।
Kids winter school lunch box ideas 5 healthy recipes.
टिफिन रेसिपीफोटो.सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • सर्दियों की मौसमी सब्जियों से बनाएं बच्चों के लिए टेस्टी टिफिन।

  • सुबह कम समय में तैयार हो जाएगी हेल्दी रेसिपी।

  • प्रोटीन, फाइबर और सब्जियों से भरपूर लंच बॉक्स की रेसिपी देखें।

Lunch Box Ideas: हर मां के लिए यह बड़ा सवाल होता है कि बच्चों के स्कूल टिफिन में रोज क्या रखें, जो उन्हें पसंद आए और वो रोजाना स्कूल से टिफिन खाली करके लाएं। खासकर सर्दियों में जब बाजार में मटर, गाजर, मेथी और पालक जैसी तरह-तरह की सब्जियां मिलने लगती हैं, तो बच्चों के खाने को हेल्दी और स्वादिष्ट बनाने के ऑप्शन बढ़ जाते हैं।

लेकिन सुबह की भागदौड़ में ऐसी रेसिपी चुननी होती है, जिन्हें बनाने में ज्यादा समय न लगे और बच्चे खुशी से खा लें।

Paneer Pratha
पनीर पराठाफोटो.सोशल मीडिया

मटर पनीर स्टफ्ड मिनी पराठा

इसे बनाने के लिए 1 कप गेहूं का आटा, आधा कप उबले हुए मटर, 50 ग्राम कद्दूकस किया हुआ पनीर, जीरा, नमक, हल्दी और घी की जरूरत होगी।

पराठा बनाने का तरीका

सबसे पहले मटर को हल्का मैश कर लें। इसमें पनीर, जीरा, नमक और हल्दी मिलाकर स्टफिंग तैयार करें। अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर उसमें स्टफिंग भरें और छोटे-छोटे पराठे बेल लें। तवे पर थोड़ा घी लगाकर दोनों तरफ से करारा होने तक सेंक लें। पराठों को छोटे आकार में बनाएं, ताकि बच्चे आसानी से खा सकें।

chilla
चीलाफोटो.सोशल मीडिया

गाजर-मूंग दाल चीला रोल

प्रोटीन से भरपूर इस लंच बॉक्स रेसिपी को बनाने के लिए आधी कप धुली मूंग दाल, 1 छोटी गाजर, थोड़ा सा अदरक, नमक और जीरा, 1 छोटा चम्मच तेल और 2 चम्मच दही लेंगे।

बनाने की विधि

मूंग दाल की इस रेसिपी को बनाने के लिए मूंग दाल को रातभर या कम से कम 3-4 घंटे के लिए भिगो दें। सुबह इसका पानी निकालकर दाल को अदरक और थोड़े पानी के साथ पीस लें। अब इसमें कद्दूकस की हुई गाजर, नमक और जीरा मिलाएं। तवे पर थोड़ा तेल लगाकर पतले चीले बनाएं। इन्हें हल्का ठंडा करके रोल कर दें और छोटे टुकड़ों में काटकर टिफिन में सॉस या चटनी के साथ दें।

Sandwich
सैंडविचफोटो.सोशल मीडिया

पालक कॉर्न चीज सैंडविच

सैंडविच हर बच्चे की फेवरेट होती है। पालक-कॉर्न सैंडविच बनाने के लिए 2 ब्रेड स्लाइस, आधा कप बारीक कटा पालक, 2 चम्मच उबले हुए स्वीट कॉर्न, 1-2 चम्मच कद्दूकस किया हुआ चीज, काली मिर्च पाउडर और बटर की जरूरत होगी।

सैंडविच बनाने की विधि

इस सैंडविच को बनाने के लिए एक पैन में थोड़ा सा मक्खन गर्म करें और पालक को 1-2 मिनट पकाएं। अब इसमें उबले हुए कॉर्न और काली मिर्च मिलाएं। इस मिश्रण को ब्रेड पर फैलाएं, ऊपर से चीज डालें और दूसरी ब्रेड से ढक दें। सैंडविच मेकर या तवे पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें। ठंडा होने के बाद छोटे टुकड़ों में काटकर पैक करें।

methi pulao
पुलावफोटो.सोशल मीडिया

मेथी पनीर वेजिटेबल पुलाव

बार-बार पराठा खाकर बच्चे भी बोर हो जाते हैं, ऐसे में राइस से बनी कोई डिश उनके लिए चेंज के तौक पर अच्छी रहेगी। इसके लिए 1 कप पका हुआ चावल, ½ कप बारीक कटी मेथी, पनीर, मटर, गाजर, जीरा, हल्दी, नमक और घी।

मेथी पुलाव बनाने की विधि

पैन में घी गर्म करके जीरा डालें। अब इसमें गाजर और मटर डालकर कुछ मिनट पकाएं। इसके बाद कटी हुई मेथी डालें और अच्छी तरह पकने दें। अब पनीर के छोटे टुकड़े और हल्दी मिलाएं। आखिर में पका हुआ चावल डालकर हल्के हाथ से मिलाएं। कुछ मिनट पकाने के बाद गैस बंद कर दें। बच्चों के टिफिन के लिए यह परफेक्ट रेसिपी है।

Dhokla
ढोकलाफोटो.सोशल मीडिया
Kids winter school lunch box ideas 5 healthy recipes.
Guava In Winters: सर्दियों में रोज खाएं अमरूद, विटामिन C से भरपूर यह फल इम्युनिटी से लेकर पाचन तक है फायदेमंद

वेजिटेबल बेसन ढोकला

बेसन ढोकला बनाने के लिए 1 कप बेसन, 2 चम्मच दही, अपने पसंद की बारीक कटी हुई सब्जियां, आधा चम्मच ईनो, नमक, हल्दी और तेल की जरूरत होती है।

ढोकला बनाने की विधि

ढोकला बनाने के लिए एक बर्तन में बेसन, दही, नमक और हल्दी डालकर पानी की मदद से गाढ़ा घोल तैयार करें। अब इसमें गाजर, मटर और बारीक कटा पालक मिलाएं। आखिर में ईनो डालकर हल्के हाथ से मिलाएं। चिकनाई लगे बर्तन में घोल डालकर 12-15 मिनट स्टीम करें। ठंडा होने पर छोटे टुकड़ों में काट लें। बेसन प्रोटीन और फाइबर का अच्छा सोर्स भी है।