Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मकर संक्रांति पर बनाएं टेस्टी गुड़ की रेवड़ी, स्वाद होगा बेहद मजेदार, जानें रेसिपी

मकर संक्रांति का त्योहार आने में बस कुछ दिन बचे हैं। ऐसे में आप इस खास मौके पर गुड़ की रेवड़ी बना सकते हैं। यह स्वाद के साथ सर्दियों में सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। साथ ही इसे आप 20 से 25 मिनट में तैयार कर सकती हैं।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: Jan 11, 2025 | 07:13 PM

गुड़ की रेवड़ी रेसिपी (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: मकर संक्रांति का त्योहार आने वाला है। इस खास मौके पर अक्सर तिल की चिक्की, तिल के लड्डू, तिल की रेवड़ी, तिल की बर्फी, तिल के नमकीन समेत कई सारे व्यंजन बनाएं जाते हैं। क्योंकि तिल से बने व्यंजन न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं।

ऐसे में आप भी इस खास त्योहार पर तिल और गुड़ के रेवड़ी बना सकती हैं। हालांकि, इसे बनाने में ज्यादा वक्त नहीं लगता है। यह सिर्फ 20 से 25 मिनट में तैयार किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका…

बनाने की सामग्री
तिल- 250 ग्राम (भुने हुए)
गुड़- 150 ग्राम
पानी- 1 कप
कॉर्न सिरप- 2 चम्मच
इलायची पाउडर- 2 चम्मच
केवड़ा- 1 चम्मच
घी- 1 चम्मच

सम्बंधित ख़बरें

Ola को लगा झटका, सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर से ग्रीव्स ने मारी बाजी, फरवरी में पलटा पूरा खेल

4 मार्च को ही है होली, सुबह-सुबह ये शुभ काम ज़रूर कर लें, पूरा साल बना रहेगा धन कमाने का योग!

National Safety Day: कैंसर या हार्ट अटैक नहीं, भारत में इन 5 हादसों से मर रहे हैं सबसे ज्यादा लोग

क्या फिर लौटेगा iPod? बिना नोटिफिकेशन वाला वही पुराना जादू, अब नए अंदाज़ में

बनाने का तरीका
रेवड़ी बनाने के लिए सबसे पहले तिल को साफ कर लें। इसके बाद इसे पानी से धोकर धूप रख दें।
इसके  बाद गुड़ के टुकड़े करके रख लें। जिससे चाशनी आसानी से बनाया जा सके।
फिर गैस पर एक पैन गर्यम करें और जब तिल सूख जाए, तो उस पैन में 3-4 मिनट डालकर अच्छे से भून लें।
अब 5 मिनट बाद एक प्लेट में निकाल कर पूरी तरह ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
फिर इसी बाउल में गुड़ के टुकड़े और पानी डालकर अच्छी तरह से उबालें।
चाशनी बनाते समय ध्यान रखें कि चाशनी अच्छे से बने। क्योंकि अगर चाशनी सही नहीं बनेगी तो रेवड़ी टूट जाएगी।
अब इसमें एक बड़ा चम्मच घी डालें और गुड़ के सख्त होने तक उबालें।
फिर इलायची पाउडर और बेकिंग सोडा डाल कर अच्छे से मिलाएं और फिर तिल डालकर लगातार चलाते रहें।
इसके बाद जब तिल और गुड़ का मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद कर दें।
फिर इस मिश्रण को ठंडा करने के लिए रख दें, लेकिन हमें यह पूरा ठंडा नहीं करना है।
अब इस मिश्रण से छोटे-छोटे रेवड़ी की तरह टुकड़े निकालें और अपने मन पसंद आकार में शेप दें।
फिर रेवड़ी को शेप देने के बाद ठंडा करने के लिए अलग रख दें।
बस अब आपकी गुड़ की रेवड़ी तैयार हैं, इसे आप कई दिनों तक स्टोर करके भी रख सकते हैं।
फूड रेसिपी से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

How to make til gur revdi at home recipe in hindi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 11, 2025 | 07:13 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.