Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

स्वाद में लाना चाहते हैं ट्विस्ट, तो घर में बनाएं ढाबे जैसी मिस्सी रोटी, जानें बनाने का तरीका

अगर आप एक जैसी रोटी खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ नई रेसिपी ढूंढ रहे हैं, तो घर में आप ढाबा स्टाइल मिस्सी रोटी बना सकते हैं। इसका स्वाद काफी मजेदार होता है।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: Dec 18, 2024 | 11:32 AM

स्वाद में लाना चाहते हैं ट्विस्ट, तो घर में बनाएं ढाबे जैसी मिस्सी रोटी, जानें बनाने का तरीका(फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: अक्सर घरों में एक ही तरह की रोटी बनाई जाती है, लेकिन अगर आप एक जैसी रोटी खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ नई रेसिपी ढूंढ रहे हैं, तो आज हम आपको एक स्वादिष्ट डिश बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। जिसे आप फटाफट तैयार कर सकते हैं।

घर में आप ढाबा स्टाइल मिस्सी रोटी बना सकते हैं। इसका स्वाद काफी लाजवाब होता है। इसे बनाना भी काफी आसान है। इतना ही नहीं, इसमें कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका…

बनाने की सामग्री
1 कप गेहूं का आटा
1/2 कप बेस
2 टेबलस्पून दही
2 टेबलस्पून तेल
आवश्यकतानुसार पानी
स्वादानुसार नमक
1/2 टीस्पून अजवाइन
चुटकी भर हींग
1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर
1/2 टीस्पून धनिया पाउडर
1/2 टीस्पून कसूरी मेथी
1 छोटा प्याज (बारीक कटा हुआ)
1-2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1 टीस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
1/2 इंच अदरक
2 लहसुन की कली

सम्बंधित ख़बरें

स्कूल में फोन ले जाना पड़ेगा महंगा, बच्चों की पढ़ाई और दिमाग पर असर, दुनिया भर में बढ़ा बैन

Aaj Ka Rashifal 4 April: शनिवार को चमकने वाली है इन 3 राशियों की किस्मत, कुंभ और मेष को मिलेगी खुशखबरी!

IPL 2026 में पंजाब किंग्स ने चेपॉक का किला किया ध्वस्त, चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से रौंदा

‘जाइए सजना’ पर तबला कवर ने मचाई धूम, 40 लाख से ज्यादा लोग हुए दीवाने

फुड रेसिपी से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
बनाने का तरीका

मिस्सी की रोटी बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में गेहूं का आटा लें।
इसके बाद बेसन, दही, तेल, नमक और पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें
ध्यान रखें आटा गूंथते वक्त न ज्यादा सख्त और न ही ज्यादा नरम रखें। इसके बाद आटे को ढककर 15-20 मिनट के लिए अलग रख दें।
अब एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें जीरा जालें। जब जीरा चटक लगे।
तब उसमें प्याज, हरी मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें।
अब इसमें अजवाइन, हींग, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और कसूरी मेथी डालकर उसे अच्छी तरह से मिक्स करें।
जिससे स्वाद और बढ़ेगा।फिर गूंथे हुए आटे को लेकर छोटी-छोटी लोई बना लें।
अब प्रत्येक लोई को बेलन की मदद से बेलकर उस पर तैयार किया हुआ मसाला लगाएं।
इसके बाद इस मसाले वाली लोई को फिर से बेलकर तवे पर दोनों तरफ से अच्छी तरह से सेक लें।
बस अब आपका गरमागरम मिस्सी रोटी तैयार है।
इसे दही, अचार या सब्जी के साथ सर्व करें और आनंद लें।

स्पेशल टिप्स 
इसमें आप अपने अनुसार, मसाला कम ज्यादा कर सकते हैं।
इसके अलावा रोटी का आटा गूंथते वक्त ध्यान रखें कि इसका आटा ज्यादा टाइट न हो। नहीं, तो रोटी बनाने में काफी मुश्किल होगी।

How to make missi roti at home recipe in hindi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 18, 2024 | 11:30 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.