जीरा आलू रेसिपी(फोटो, सोर्स-सोशल मीडिया)
नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: दुनिया भर में क्रिसमस के त्योहार की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। बच्चे से लेकर बड़े तक क्रिसमस को लेकर उत्साहित हैं। ऐसे में अगर आप भी क्रिसमस पर डिनर पार्टी आयोजित कर रहे हैं और पनीर की सब्जी के साथ सूखी सब्जी बनाने का सोच रहे हैं, तो जीरा आलू बना सकते हैं। इसका स्वाद टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी होता है। इसके साथ ही विंटर सीजन का स्पेशल ब्रेकफास्ट भी जीरा आलू है। इतना ही नहीं, इसे बच्चे से लेकर बड़े तक काफी पसंद करते हैं। साथ ही इसे बनाना भी बेहद आसान है। तो चलिए जानते हैं जीरा आलू बनाने का तरीका…
जीरा आलू बनाने की सामग्री
बेबी पोटैटो-500 ग्राम
तेल-2 बड़े चम्मच
जीरा-2 चम्मच
हरी मिर्च-1 चम्मच (बारीक कटी हुई)
धनिए के बीज- 2 चम्मच (कुटे हुए)
लाल मिर्च या चिली फ्लेक्स-1 चम्मच (कुटी हुई)
हल्दी पाउडर-½ छोटा चम्मच
अमचूर पाउडर-2 चम्मच
जीरा पाउडर-½ छोटा चम्मच (भुना हुआ)
स्वादानुसार नमक
नींबू का रस-2 चम्मच
हरी धनिया पत्ती (गार्निशिंग के लिए)
फूड रेसिपी से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें-
जीरा आलू बनाने का तरीका
जीरा आलू बनाने के लिए सबसे पहले छोटे-छोटे आलू लें। फिर उसे अच्छी तरह धो लें।
अब आलू में 2 चम्मच नमक डालकर प्रेशर कुकर में 2-3 सीटी आने तक अच्छे से पकाएं।
इसके बाद जब आलू पक जाए, तो पानी से ठंडे होने के लिए बाहर निकालकर रखें। फिर उसके छिलके उतार लें।
अब एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालकर कुछ सेकंड चटकने दें। फिर पैन में हरी मिर्च डालकर कुछ देर भूनें।
फिर इसमें कूटे हुए धनिया के बीज, मिर्च के टुकड़े, हल्दी पाउडर, अमचूर पाउडर, भुना जीरा पाउडर डालें।
साथ ही नमक डालकर इन सभी चीजों को अच्छे से भून लें।
इसके बाद इसमें आलू डालकर ढककर धीमी आंच पर 15 मिनट के लिए पकाएं।
अब पैन के ढक्कन हटाकर उसमें नींबू का रस निचोड़कर अच्छी तरह मिलाएं।
जिससे आपका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाएगा।
बस अब तैयार जीरा आलू पर फ्रेश कटी हरी धनिया डालकर गार्निश करें।
फिर गरमा-गरम जीरा आलू को दाल, चावल या पराठे के साथ परोसें और आनंद लें।