सिर्फ लड्डू नहीं सर्दियों में इन 5 तरीकों से खाएं तिल, आपका शरीर रहेगा स्वस्थ और एनर्जी से भरपूर

Sesame Seeds Benefits In Winter: सर्दियों में शरीर को गर्म और मजबूत रखने के लिए तिल बेहद फायदेमंद है। जानिए तिल से बनी 5 हेल्दी रेसिपीज जो हड्डियों, जोड़ों और इम्युनिटी को मजबूत बनाती हैं।
Sesame food, Makar Sankranti
तिल से बनी खास चीजें ( सौ. सोशल मीडिया)
Updated on
Sesame food, Makar Sankranti
Sesame Seed Recipes: सर्दियों का मौसम चल रहा है इस मौसम में शरीर को गर्म रखने के लिए कई चीजों का सेवन करना बेहद जरूरी होता है। मकर संक्रांति आने वाला है इस मौके पर तिल का बहुत महत्व होता है। तिल सिर्फ स्वाद में अच्छा नहीं होता, बल्कि इसमें कैल्शियम, आयरन और ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हड्डियों, जोड़ों और त्वचा के लिए सही होता है। आप तिल का सेवन पांच रेसिपीज ट्राई करें।
Sesame food, Makar Sankranti
तिल-गुड़ के लड्डू - सर्दियों के मौसम में सबसे खास यह लड्डू होते है। इसे आप आसानी से बना सकते है। भुने हुए तिल को गुड़ की चाशनी और इलायची पाउडर के साथ मिलाकर लड्डू बनाएं। अगर आप इसमें थोड़ा सा कसा हुआ नारियल और सूखी सोंठ डाल दें, तो यह जोड़ों के दर्द और सर्दी से राहत देने में और भी मददगार हो जाता है।
Sesame food, Makar Sankranti
तिल और अलसी का मुखवास- बराबर मात्रा में तिल और अलसी को हल्का भूनकर काला नमक और नींबू का रस डालें। इसे भोजन के बाद 1 चम्मच खाएं और खूब चबाएं। यह पाचन को तेज करने के साथ-साथ कैल्शियम का अवशोषण भी बढ़ाता है।
Sesame food, Makar Sankranti
तिल का दूध- रात भर भिगोए हुए तिल को सुबह पानी और खजूर के साथ ब्लेंड करें और छान लें। हल्का गुनगुना करके पीएं, इससे विटामिन्स आसानी से शरीर में पहुंचते हैं। यह दूध कैल्शियम की पूर्ति करने का काम करता है।
Sesame food, Makar Sankranti
तिल की क्रीमी चटनी- भुने तिल, लहसुन, हरी मिर्च, अदरक और थोड़ा दही या नींबू मिलाकर पीस लें। ऊपर से कच्चा सरसों का तेल डालें। यह ब्लड सर्कुलेशन सुधारने और कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है।
Sesame food, Makar Sankranti
तिल और मूंगफली की चिक्की- तिल के लड्डू के अलावा आप यह डिश बना सकते है। मूंगफली और तिल को गुड़ के साथ मिलाकर चिक्की बनाएं। साथ में गुनगुना पानी पीने से पोषण फेफड़ों तक भी जाता है और सर्दियों की खांसी-ठंड में राहत मिलती है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com