पुरी में केवल दर्शन ही नहीं इन फेमस लोकल फूड्स का ही उठाएं मजा
ओडिसा के पुरी में स्थित जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा की शुरुआत हो चुकी है। रथयात्रा में शामिल होने के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे है। पुरी में जहां पर मंदिर की महत्ता काफी है वहीं पर पुरी की गलियों में कई फूड्स ऐसे है जिसका स्वाद लेते हुए आप कहीं थक ना जाएं।
- Written By: दीपिका पाल
ओडिसा के पुरी में स्थित जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा की शुरुआत हो चुकी है। रथयात्रा में शामिल होने के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे है। पुरी में जहां पर मंदिर की महत्ता काफी है वहीं पर पुरी की गलियों में कई फूड्स ऐसे है जिसका स्वाद लेते हुए आप कहीं थक ना जाएं।
खाजा- पुरी की गलियों में फेमस फूड में खाजा का स्वाद एक बार आप चख सकते है। यह डिश खाने में क्रिस्पी होती है। मैदा के साथ इसे कई लेयर्स में तैयार किया जाता है जो खस्ता होती है और डीप फ्राई करके चाशनी में डुबोया जाता है। जगन्नाथ मंदिर में खाजा का भोग जरूर लगाया जाता है।
तिरुपति से जगन्नाथ मंदिर तक… देश के इन बड़े मंदिरों में सामने आ चुके हैं चोरी के मामले; देखें लिस्ट
Jagannath Temple: जगन्नाथ मंदिर के 4 दरवाजों का क्या है रहस्य? जानिए इनसे जुड़ी धार्मिक मान्यताओं के बारे में
आखिर जगन्नाथ पुरी में भक्तों को क्यों लगाया जाता है ‘दिव्य बेंत’? इसके पीछे छिपा है अनोखा रहस्य
Lord Jagannath Mystery: न पलकें, न कान, अधूरे हाथ… आखिर क्यों ऐसा है भगवान जगन्नाथ का स्वरूप
ओडिशा के फेमस फूड में आप इस डिश को चख सकते है। इसे बनाने के लिए पके हुए चावल को पानी और थोड़ा दही में भिगोया जाता है। सभी लोग इसे बड़ी चाव से खाते हैं। इस डिश के लिए बासी चावल की जरूरत होती है और गर्मियों का बेस्ट फूड है।
दालमा- यह डिश पुरी ही नहीं ओडिशा में भी काफी फेमस है।इसे बनाने के लिए दाल और ढेर सारी सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही यह डिश बिना तेल के बनती है। इसमें नारियल को घिसकर डाला जाता है जिससे इसका स्वाद दोगुना हो जाता है।
छेना पोड़ा- पुरी की फेमस डिश में इसका नाम भी आता है जो स्वाद में अच्छी होती है। इस डिश को पनीर, चीनी, इलायची पाउडर, चावल के आटे, मेवे और घी से तैयार किया जाता है। साथ ही इसे Caramelized करके बनाया जाता है।
बड़ा घुघुनी- ओडिशा की एक और डिश फेमस है जिसे बनाने के लिए चावल, उड़द दाल और कुछ खास मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। इन चीजों को डीप फ्राई कर घुगुनी के साथ परोसते है।
