Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ठंड के दिनों में स्वाद के साथ हेल्थ के लिए खाएं ‘खसखस का हलवा’, जानिए बनाने का तरीका

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Jan 06, 2023 | 07:45 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

सीमा कुमारी-

सर्दियों की शुरुआत के साथ ही खसखस के हलवे (Poppy Seeds Puding) की डिमांड बहुत बढ़ने लगती है। यह खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, सेहत के लिए भी उतना ही फायदेमंद भी है। यही कारण है कि, खसखस का हलवा खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों को खाने की सलाह दी जाती है। 

गाजर का हलवा, मूंग दाल का हलवा, सूजी का हलवा और भी कई तरह के हलवे तो लगभग सभी घरों पर मौके-बेमौके बनाया ही जाता है, लेकिन अब तक आपने अगर खसखस के हलवे को ट्राई नहीं किया है तो आइए जानें इसकी आसान रेसिपी-

सम्बंधित ख़बरें

बांग्लादेश क्रिकेट में हुआ बड़ा तख्तापलट, तमीम इकबाल बने BCB के नए अध्यक्ष, अमीनुल इस्लाम की हुई छुट्टी

‘आज रात एक सभ्यता खत्म…’, ईरान को ट्रंप की अब तक की सबसे खौफनाक धमकी, आखिर US का क्या है प्लान?

आश्रमशालाओं को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का दर्जा, महिला चौकीदारों की होगी नियुक्ति: लीना बनसोड

RR vs MI: गुवाहाटी में मंडरा रहे काले बादल, क्या बारिश बिगाड़ेगी राजस्थान और मुंबई का खेल?

सामग्री 

  • खसखस- 1 कप
  • दूध- 1 कप
  • घी- 1 कप
  • चीनी- 1 कप
  • इलायची पाउडर- 1/4 टी स्पून
  • काजू- 10
  • बादाम- 10

बनाने की विधि 

  1. खसखस का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले खसखस को लें और उन्हें साफ कर पानी में रातभर के लिए भिगोकर रख दें।
  2. अगले दिन भीगे हुए खसखस को पानी से निकालें और मिक्सर या सिल बट्टे की मदद से इन्हें बारीक पीस लें।
  3. खसखस पीसते वक्त जरूरत के हिसाब से पानी मिलाते रहें। खसखस के पेस्ट को एक बाउल में अलग निकालकर रख दें।
  4. अब एक कड़ाही लें और उसमें घी डालकर मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें।
  5. जब घी पिघल जाए तो उसमें खसखस का पेस्ट डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भून लें।
  6. जब खसखस का रंग बदल जाए तो उसमें दूध और चीनी डालकर चलाते हुए गाढ़ा होने तक पका लें।
  7. इसे पकने में लगभग 5 मिनट का वक्त लगेगा। इस दौरान काजू और बादाम के बारीक-बारीक टुकड़े कर लें।
  8. जब हलवा घी छोड़ने लग जाए तो उसमें इलायची पाउडर और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डाल दें और सभी को हलवे में अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
  9. अब इसे 2 मिनट तक और पकाएं, इसके बाद गैस बंद कर दें। आपका स्वादिष्ट खसखस का हलवा बनकर तैयार है। अब इसे गर्मागर्म खाने का आनंद लें।

Eat poppy seed pudding for health with taste in cold days know how to make it

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 06, 2023 | 07:45 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.