Annakut Ki Sabji: गोवर्धन पूजा पर बनाएं 10 से ज्यादा सब्जियों वाली स्वादिष्ट अन्नकूट की सब्जी, जानें आसान विधि

Annakut Sabji: गोवर्धन पूजा पर अन्नकूट की सब्जी बनाने की परंपरा है। इसमें कई तरह की मौसमी सब्जियों और मसाले डाले जाते हैं। जानें घर पर स्वादिष्ट अन्नकूट की सब्जी बनाने की आसान और टेस्टी रेसिपी।
annakut ki sabji recipe govardhan puja bhog rrs05
अन्नकूट की सब्जीफोटो.सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • अन्नकूट की सब्जी में कई तरह की मौसमी सब्जियां डाली जाती हैं।

  • सख्त सब्जियों को पहले और जल्दी पकने वाली सब्जियों को बाद में डालें।

  • गोवर्धन पूजा पर इसे पूरी, रोटी या कढ़ी-चावल के साथ परोसें।

Annakut Ki Sabji Recipe: गोवर्धन पूजा के मौके पर भगवान श्रीकृष्ण को कई तरह के पकवानों का भोग लगाया जाता है। इन्हीं में से एक खास पकवान है अन्नकूट की सब्जी। इसे ठंड में मिलने वाली कई तरह की मौसमी सब्जियों को मिलाकर बनाया जाता है।

अन्नकूट की सब्जी में आलू, बैंगन, फूलगोभी, मटर, गाजर, मूली, कद्दू और लौकी जैसी सब्जियां डाली जाती हैं। कुछ घरों में इसमें शकरकंद, सेम और दूसरी मौसमी सब्जियां भी मिलाई जाती हैं। अगर आप इस गोवर्धन पूजा पर घर में अन्नकूट का भोग तैयार करना चाहती हैं, तो इस आसान रेसिपी से स्वादिष्ट सब्जी बनाएं।

अन्नकूट की सब्जी बनाने के लिए सामग्री

  • 2 आलू

  • 1 छोटा बैंगन

  • 1 कप फूलगोभी

  • आधा कप मटर

  • 1 गाजर

  • 1 मूली

  • 1 कप कद्दू

  • 1 कप लौकी

  • आधा कप शकरकंद

  • आधा कप सेम

  • 2 टमाटर

  • 1 इंच अदरक

  • 2 हरी मिर्च

  • आधा छोटा चम्मच जीरा

  • एक चुटकी हींग

  • आधा छोटा चम्मच हल्दी

  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर

  • आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

  • आधा छोटा चम्मच गरम मसाला

  • स्वादानुसार नमक

  • 2 बड़े चम्मच तेल या घी

  • बारीक कटा हरा धनिया

अन्नकूट की सब्जी बनाने की आसान विधि

सब्जियों को काटकर तैयार करें

सबसे पहले सभी सब्जियों को अच्छी तरह धो लें। आलू, गाजर, मूली, लौकी, कद्दू और शकरकंद को छीलकर मध्यम आकार के टुकड़ों में काट लें। बैंगन और फूलगोभी को भी काट लें। मटर और सेम को साफ करके अलग रख दें।

मसाला तैयार करें

एक कड़ाही में तेल या घी गर्म करें। इसमें जीरा और हींग डालें। अब कद्दूकस किया हुआ अदरक और बारीक कटी हरी मिर्च डालकर हल्का भूनें। इसके बाद टमाटर डालें और नरम होने तक पकाएं। हल्दी, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर मिलाकर मसाले को अच्छी तरह भून लें।

पहले सख्त सब्जियां डालें

तैयार मसाले में आलू, गाजर, मूली और शकरकंद डालें। इन्हें मसाले के साथ अच्छी तरह मिलाएं और कुछ मिनट तक पकने दें। इन सब्जियों को पकने में थोड़ा अधिक समय लगता है, इसलिए इन्हें पहले डालना बेहतर होता है।

annakut ki sabji recipe govardhan puja bhog rrs05
Diwali Dinner Thali: इस दिवाली बनाएं कुछ हटकर डिशेज वाली स्पेशल डिनर थाली, जानें कैसे

बाकी सब्जियां मिलाएं

अब कड़ाही में फूलगोभी, बैंगन, कद्दू, लौकी, मटर और सेम डालें। सभी सब्जियों को मसाले के साथ अच्छी तरह मिलाएं। स्वादानुसार नमक डालें और जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी मिलाएं।

धीमी आंच पर पकाएं

कड़ाही को ढककर सब्जी को धीमी आंच पर पकने दें। बीच-बीच में चलाते रहें, ताकि सब्जियां नीचे चिपकें नहीं। सभी सब्जियां नरम हो जाएं और मसाला अच्छी तरह मिल जाए, तो गैस बंद कर दें।

गरम मसाला और हरा धनिया डालें

आखिर में गरम मसाला और बारीक कटा हरा धनिया डालकर सब्जी को हल्के हाथ से मिलाएं। आपकी स्वादिष्ट अन्नकूट की सब्जी तैयार है।

गोवर्धन पूजा के भोग में अन्नकूट की सब्जी के साथ पूरी, रोटी या कढ़ी-चावल के साथ परोसें।