Diwali Dinner Thali: इस दिवाली बनाएं कुछ हटकर डिशेज वाली स्पेशल डिनर थाली, जानें कैसे

Diwali Special Dinner Recipe: दिवाली पर मेहमानों के लिए बनाएं कुछ हटकर डिनर थाली। पनीर टिक्का कुलचा, मशरूम मखनी, बीटरूट पुलाव से लेकर गुलाब जामुन चीजकेक, ये 10 डिशेज आपकी फेस्टिव दावत को खास बनाएंगी।
Diwali dinner thali recipes 10 unique festive fusion dishes.
दीवाली डिनर रेसिपी आइडियाफोटो.सोशल मीडिया
Updated on: 
Paneer Tikka Kulcha
पनीर टिक्का कुलचा बाइट्स: साधारण रोटी की जगह छोटे कुलचे बनाएं और उनके साथ पनीर टिक्का परोसें। ऊपर से थोड़ा मक्खन और हरा धनिया डालकर इन्हें फेस्टिव टच दें।फोटो.सोशल मीडिया
Dahi Ke kebab
दही के कबाब: गाढ़ी दही, पनीर और मसालों से तैयार कुरकुरे कबाब थाली में खास जगह बना सकते हैं। इन्हें पुदीने की चटनी के साथ सर्व करें।फोटो.सोशल मीडिया
Mushroom Makhni
मशरूम मखनी: पनीर की जगह इस बार क्रीमी मशरूम मखनी बनाएं। टमाटर और काजू की ग्रेवी में बने मशरूम थाली को रेस्टोरेंट जैसा स्वाद देंगे।फोटो.सोशल मीडिया
Dal Dhokli
मिनी दाल ढोकली: दाल और गेहूं के छोटे ढोकले से बनी यह डिश थाली में अलग स्वाद जोड़ेगी। इसे घी और हल्के मसालों के साथ गरमागरम परोसें।फोटो.सोशल मीडिया
Beetroot Pulao
बीटरूट पुलाव: सादे पुलाव की जगह बीटरूट से बना रंगीन पुलाव तैयार करें। इसका गुलाबी रंग थाली को खूबसूरत बनाएगा और इसमें मटर, काजू और साबुत मसाले भी डालें।फोटो.सोशल मीडिया
Kamalkakdi Chips
कमल ककड़ी चिप्स: थाली में पापड़ की जगह कमल ककड़ी के पतले कुरकुरे चिप्स रखें। इन्हें मसालों के साथ बेक या एयर फ्राई करके तैयार करें। फोटो.सोशल मीडिया
Roasted Pumpkin Dip
रोस्टेड कद्दू डिप: रायते की जगह भुने कद्दू और गाढ़ी दही से डिप बनाएं। इसमें पुदीना, भुना जीरा और अनार डालकर इसे अलग अंदाज में परोसें।फोटो.सोशल मीडिया
Tandoori Aloo
भरवां तंदूरी आलू: आलू को अंदर से खोखला करके उसमें पनीर, मसाले और हरी सब्जियां फीस करें। फिर इन्हें तंदूरी मसाले के साथ बेक करें। यह सब्जी की जगह एक शानदार साइड डिश बन सकती है।फोटो.सोशल मीडिया
Kesar Pista Firni
केसर पिस्ता फिरनी: खीर की जगह छोटे कुल्हड़ में ठंडी फिरनी परोसें। केसर, पिस्ता और गुलाब की पंखुड़ियों से सजाकर इसे फेस्टिव लुक दें।फोटो.सोशल मीडिया
Gulab Jamun Cheese Cake
गुलाब जामुन चीजकेक कप: डिनर के आखिर में पारंपरिक मिठाई को फ्यूजन अंदाज में परोसें। छोटे कप में बिस्किट क्रम्बल, क्रीम चीज और गुलाब जामुन की लेयर बनाएं।फोटो.सोशल मीडिया

संबंधित खबरें

No stories found.