Rajgira Kheer Recipe: नवरात्रि में बनाएं अमरंथ की खीर, कम सामग्री में तैयार होगी पौष्टिक गुणों से भरपूर खीर

Amaranth Vrat Recipe: नवरात्रि व्रत में बनाएं राजगिरा के दानों की स्वादिष्ट खीर। जानें दूध, इलायची और मेवों से इसे बनाने की आसान विधि और जरूरी टिप्स। यह ग्लूटेन फ्री औऱ प्रोटीन से भरपूर रेसिपी है।
Amaranth rajgira kheer recipe for navratri vrat.
मरंथ की खीरफोटो.सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • अमरंथ यानी राजगिरा के दानों से बनी खीर स्वाद औऱ पोषण दोनों से भरपूर है।

  • दूध, इलायची, चीनी और मेवों से इसका स्वाद बढ़ता है।

  • धीमी आंच पर पकाने और लगातार चलाने से खीर क्रीमी औऱ स्वादिष्ट बनती है।

Navratri Special Amaranth Kheer Recipe: नवरात्रि में व्रत के दौरान कुछ मीठा खाने का मन हो, तो अमरंथ के दानों की खीर एक अच्छा विकल्प है। अमरंथ को राजगिरा यानी शाही अनाज और रामदाना यानी भगवान का भोजन भी कहा जाता है। इसके छोटे-छोटे दानों से बनने वाली यह खीर दूध, चीनी और इलायची के साथ तैयार की जाती है।

अमरंथ की खीर बनाने के लिए सामग्री

  • अमरंथ के दाने- आधा कप

  • फुल क्रीम दूध- 1 लीटर

  • चीनी या मिश्री- स्वादानुसार

  • इलायची पाउडर- आधा छोटा चम्मच

  • बादाम- 8-10

  • काजू- 8-10

  • किशमिश- 1 बड़ा चम्मच

  • घी- 1 छोटा चम्मच

अमरंथ की खीर बनाने की विधि

अमरंथ के दाने तैयार करें

सबसे पहले अमरंथ के दानों को अच्छी तरह साफ कर लें। आप चाहें तो अमरंथ के दानों को घी में हल्का भून सकते हैं। इससे दाने खिले-खिले और खीर में एक अच्छी सी खुशबू भी ऐड होगी। अब एक भारी तले वाले बर्तन में दूध डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें। दूध में उबाल आने लगे, तो आंच धीमी कर दें। अमरंथ के फायदे अनेक है, जिसे व्रत में खाया जाता है।

दूध में डालें अमरंथ

अब गर्म दूध में धीरे-धीरे अमरंथ के दाने डालें और लगातार चलाते रहें, ताकि दाने आपस में चिपकें नहीं। इसे धीमी आंच पर पकने दें। बीच-बीच में खीर को चलाते रहें। अमरंथ के दाने पकने पर फूलने लगते हैं और दूध धीरे-धीरे गाढ़ा होने लगता है।

Amaranth rajgira kheer recipe for navratri vrat.
Lauki Barfi Recipe: त्योहार में लौकी से बनाएं ऐसी बर्फी, जो न ज्यादा गीली हो और न ही सख्त, स्वाद भी लाजवाब

चीनी और इलायची मिलाएं

जब दाने अच्छी तरह पक जाएं, तब स्वाद के अनुसार चीनी या मिश्री डालें। इसके बाद इलायची पाउडर मिलाकर कुछ मिनट और पकाएं। चीनी डालने के बाद खीर को चलाते रहें, क्योंकि इससे मिश्रण बर्तन के तले में चिपक सकता है।

मेवे डालकर परोसें

अब कटे हुए बादाम, काजू और किशमिश डाल दें। खीर को कुछ मिनट और पकाकर गैस बंद कर दें। इसे गर्म या ठंडा, अपनी पसंद के अनुसार परोसें।

Navbharat Live
navbharatlive.com