Lauki Recipes: नाश्ते में वही पराठा-पोहा खाकर हो गए हैं बोर? आज ही ट्राई करें लौकी से बनी ये 5 यूनिक रेसिपीज

Lauki Recipes for Breakfast: रोजाना एक जैसा नाश्ता खाते-खाते बोरियत होना आम बात है। ऐसे में अगर आप कुछ हेल्दी और अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो लौकी से बनी रेसिपीज एक बेहतरीन विकल्प हो सकती हैं।
Bottle Gourd Recipes for Healthy Breakfast
लौकी से बने हेल्दी नाश्ते (सौ. फ्रीपिक)
Updated on: 
breakfast
सुबह के नाश्ते को लेकर हर घर में एक ही सवाल होता है आज नया क्या बनेगा। अक्सर हमारे पास पोहा, उपमा या पराठा जैसे गिने-चुने विकल्प ही होते हैं। लेकिन आप क्या आप जानते हैं कि लौकी से भी कई स्वादिष्ट नाश्ते बनाए जा सकते हैं। लौकी एक ऐसी सब्जी है जिसमें पानी की मात्रा भरपूर होती है और यह विटामिन-सी, बी और आयरन का बेहतरीन स्रोत है। इससे आप कुछ यूनिक रेसिपी ट्राई कर सकती हैं।
lauki chilla
लौकी का हेल्दी चीला: बेसन और सूजी के चीले तो आपने बहुत खाए होंगे लेकिन इस बार इसमें कद्दूकस की हुई लौकी मिलाकर देखें। लौकी को कद्दूकस करें और इसमें बेसन, थोड़ा दही, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट और बारीक कटा हरा धनिया मिलाएं। हल्का सा पानी डालकर घोल तैयार करें और तवे पर कम तेल में सेकें। यह प्रोटीन और फाइबर से भरपूर एक परफेक्ट वेट-लॉस ब्रेकफास्ट है।
Gujarati snacks muthiya
लौकी के मसालेदार मुठिया: अगर आप कुछ हल्का और स्टीम्ड खाना चाहते हैं तो लौकी की मुठिया सबसे बेस्ट है। कद्दूकस की हुई लौकी में गेहूं का आटा, थोड़ा बेसन, हल्दी, लाल मिर्च और तिल मिलाकर डो तैयार करें। इसकी रोल बनाकर भाप में पकाएं और फिर राई-कढ़ी पत्ते का तड़का लगाएं। यह डिश स्वाद में लाजवाब और पचाने में बहुत आसान होती है।
appe
लौकी और सूजी के अप्पे: अप्पे पैन में बनने वाली यह डिश बच्चों के लंच बॉक्स के लिए भी शानदार है। सूजी और दही के घोल में कद्दूकस की हुई लौकी और अपनी पसंद की सब्जियां मिलाएं। राई का तड़का देकर अप्पे स्टैंड में इसे पकाएं। ऊपर से कुरकुरे और अंदर से नरम ये अप्पे चाय के साथ बेहतरीन लगते हैं।
lauki thepla
लौकी का थेपला: जो लोग पारंपरिक नाश्ता पसंद करते हैं वे लौकी का थेपला ट्राई कर सकते हैं। आटे में लौकी, थोड़ा तेल, अजवाइन और कसूरी मेथी मिलाकर नरम आटा गूंथ लें। इसके पतले-पतले पराठे बनाएं। दही या अचार के साथ यह नाश्ता आपको दिनभर ऊर्जावान बनाए रखेगा।
lauki soup
लौकी का सूप और स्मूदी: फिटनेस फ्रीक्स के लिए लौकी का सूप एक बेहतरीन विकल्प है। उबली हुई लौकी को ब्लेंड करें और इसमें काला नमक व काली मिर्च मिलाएं। यदि आप चाहें तो इसे हल्का सा लहसुन का तड़का भी दे सकते हैं। यह शरीर को डिटॉक्स करने का सबसे कारगर तरीका है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com