बारिश के मौसम में अपनी त्वचा की खूबसूरती के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे
बरसात का मौसम आते ही लोगों को स्किन की चिंता सताने लगी है। ऐसे में अगर आप ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं तो इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
बारिश के मौसम में ऐसे रखें अपनी स्किन का ख्याल (सौ.सोशल मीडिया)
बारिश का मौसम जहां एक तरफ गर्मी से राहत देता है, वहीं दूसरी तरफ यह त्वचा की सेहत के लिए कई परेशानियां भी लाता है। इस मौसम में नमी ज्यादा होती है, जिससे चेहरे पर चिपचिपाहट, पिंपल्स और रैशेज जैसी प्रोब्लेम्स भी होने लगती हैं।
अगर आप चाहती हैं कि आपकी स्किन इस मौसम में भी हेल्दी और साफ-सुथरी दिखे तो आपको अपना स्किन केयर रूटीन थोड़ा बदलना पड़ेगा। यहां जानिए कुछ आसान और घरेलू टिप्स के बारे में जो आपकी स्किन को बरसात में भी चमकदार बनाए रख सकते है।
बारिश के मौसम में ऐसे रखें अपनी स्किन का ख्याल
-
फेसवॉश से चेहरा साफ करें
बारिश के दिनो में स्किन पर पसीना और गंदगी जल्दी जम जाती है, जिससे पोर्स बंद हो सकते है। इसलिए बारिश के दिनो में कम से कम दो बार फेसवॉश या माइल्ड साबुन से चेहरा जरूर धोएं। ऑयली स्किन वालों को जेल बेस्ड फेसवॉश ही इस्तेमाल करना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
क्या आप भी पीते हैं ब्लैक कॉफी? जानिए वजन घटाने से लेकर ब्रेन हेल्थ तक इसके 10 फायदे
Healthy Coffee: रोज कॉफी पीने से शरीर पर क्या असर पड़ता है? जानें फायदे और नुकसान
पहली बारिश के बाद मिट्टी से खुशबू क्यों आती है? जानिए इसके पीछे छिपा वैज्ञानिक कारण और प्रकृति का अनोखा रहस्य
Rose Petals: क्या गुलाब की पंखुड़ियों में छिपा है पेट की सेहत का राज? जानिए इसके हैरान करने वाले फायदे
-
गुलाब जल या टोनर लगाएं
बारिश के मौसम में चेहरे के पोर्स खुल जाते हैं, जिससे धूल-मिट्टी अंदर चली जाती है। ऐसे में टोनर या गुलाब जल का इस्तेमाल करना फायदेमंद होता हैं। ये चेहरे को ठंडक देता है और स्किन को टाइट भी करता है। रोज रात सोने से पहले टोनर जरूर लगाएं ताकि स्किन दिनभर की गंदगी से स्किन साफ रहें।
-
हफ्ते में दो बार स्क्रब करें
बारिश के मौसम में स्किन पर डेड स्किन जमा हो जाती है जिससे चेहरा मुरझाया हुआ दिखता है। हफ्ते में एक या दो बार हल्के हाथों से स्क्रब करें। आप घर पर ओट्स, बेसन या चावल का आटा भी यूज कर सकती हैं। इससे चेहरा साफ, सॉफ्ट और ग्लोइंग लगेगा।
-
घर से निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाएं
लोग सोचते हैं कि जब धूप नहीं है तो सनस्क्रीन की जरूरत नहीं, लेकिन ऐसा नहीं है। बादलों के पीछे से भी सूरज की किरणें स्किन तक पहुंचती हैं और टैनिंग कर सकती हैं। इसलिए मॉनसून में भी बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाना नहीं भूलें।
पॉलीथिन से बांझपन ही नहीं, इन जानलेवा बीमारियों का भी है बड़ा खतरा
-
हल्का मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं
लोग सोचते हैं कि बारिश में स्किन को मॉइस्चराइजर की जरूरत नहीं होती, लेकिन ये जरूरी होता है। ऐसे मौसम में ऑयल फ्री और हल्का मॉइस्चराइजर लगाएं जो चिपचिपा नहीं हो। इससे स्किन सॉफ्ट भी रहेगी और फ्रेश भी लगेगी।
