Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 9 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Valentine’s Day Tips: पहली बार वैलेंटाइन डे मनाने वाले कपल्स न करें ये 5 गलतियां, वरना बर्बाद हो जाएगी डेट!

First Date Mistakes: पहली बार वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करना हर कपल के लिए बेहद खास और यादगार होता है। लेकिन कई बार प्लानिंग की कमी की वजह से कुछ छोटी-छोटी गलतियां डेट को खराब कर देती है।

  • Written By: प्रीति शर्मा
Updated On: Feb 07, 2026 | 08:38 AM

दिल टूटे हुए कपल की तस्वीर (सौ. फ्रीपिक)

Follow Us
Follow Us:

Valentine’s Day 2026: वैलेंटाइन डे पर हर कपल अपने प्यार का इजहार करता है। लेकिन कई बार हम कुछ गलतियां कर देते हैं जो पहली डेट का मजा खराब कर देती है। अगर आप भी पहली बार वैलेंटाइन मनाने जा रहे हैं तो कुछ बातों का विशेष ध्यान देना चाहिए।

पहली बार वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करना किसी रोमांचक सफर जैसा होता है। लेकिन याद रखिए फर्स्ट इंप्रेशन इज द लास्ट इंप्रेशन होता है। डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के दौर में लोग दिखावे के चक्कर में असली रोमांस को भूल जाते हैं। यहां उन 5 आम गलतियों के बारे में बताया गया है जो अक्सर नए कपल्स करते हैं।

बिना रिजर्वेशन के बाहर जाना

वैलेंटाइन डे पर हर कैफे और रेस्टोरेंट हाउसफुल होता है। अगर आप बिना बुकिंग के अपने पार्टनर को लेकर बाहर जाते हैं तो आपको घंटों लाइन में खड़ा होना पड़ सकता है या खाली हाथ वापस आना पड़ सकता है। यह आपकी डेट का सबसे बड़ा मूड किलर साबित हो सकता है।

सम्बंधित ख़बरें

Multiple Partners: एक से ज्यादा पार्टनर होने का शरीर और दिमाग पर क्या असर पड़ता है? सद्गुरु से जानिए

Book Lovers Day 2026: जिंदगी और सोच बदलने में मदद कर सकती हैं ये 5 मोटिवेशनल किताबें, जरूर पढ़ें

National Book Lovers Day 2026: किताबें पढ़ने की आदत बदल सकती है जीवन के प्रति नजरिया, जानें 6 बड़े फायदे

रात में भिगोकर सुबह खा लें 2-3 अंजीर, शरीर को मिल सकते हैं ये कमाल के फायदे; चौथा जानकर रह जाएंगे हैरान

जरूरत से ज्यादा दिखावा करना

पहली बार में पार्टनर को इम्प्रेस करने के चक्कर में बहुत महंगे गिफ्ट या ऐसी जगह का चुनाव न करें जहाँ आप खुद असहज महसूस करें। सादगी और आपकी भावनाएं सबसे ज्यादा मायने रखती हैं। दिखावे के बजाय एक-दूसरे के साथ बिताए गए क्वालिटी टाइम पर फोकस करें।

यह भी पढ़ें:- Rose Day Special: बिना बोले कहना चाहते हैं दिल की बात? जानें किस रंग के गुलाब से शुरू होगी आपकी लव स्टोरी

प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. फ्रीपिक)

फोन में ही डूबे रहना

आजकल की सबसे बड़ी गलती है हर पल को इंस्टाग्राम के लिए कैप्चर करना। अगर आप पूरे समय फोटो खींचने या स्टेटस डालने में व्यस्त रहेंगे तो पार्टनर को लगेगा कि आपको उनमें कम और सोशल मीडिया में ज्यादा दिलचस्पी है। अपने फोन को जेब में रखें और पार्टनर की आंखों में देखकर बात करें।

पुराने रिश्तों का जिक्र करना

यह एक गोल्डन रूल है। अपनी पहली वैलेंटाइन डेट पर कभी भी अपने पास्ट या एक्स के बारे में बात न करें। यह दिन आप दोनों के भविष्य और वर्तमान के लिए है। पुरानी बातें छेड़ना आपके रिश्ते में कड़वाहट पैदा कर सकता है।

पार्टनर की पसंद-नापसंद का ख्याल

आपको कैंडल लाइट डिनर पसंद हो लेकिन आपके पार्टनर को शोर-शराबा या एडवेंचर पसंद हो। अपनी पसंद थोपने के बजाय उनसे पूछें कि वे क्या करना चाहते हैं। एक छोटा सा सरप्राइज जो उनकी पसंद का हो किसी भी महंगे तोहफे से बेहतर है।

वैलेंटाइन डे केवल फोटो खिंचवाने का दिन नहीं है बल्कि एक-दूसरे को समझने और प्यार जताने का मौका है। यदि आप इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखते हैं तो आपका पहला वैलेंटाइन डे किसी फिल्म की कहानी की तरह खूबसूरत और यादगार बन जाएगा।

First valentine day tips common mistakes to avoid

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 07, 2026 | 08:38 AM

Topics:  

  • Lifestyle News
  • Lover couple
  • Valentine's Day

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.