

Hair Styling Tips: त्योहार में खूबसूरत आउटफिट और मेकअप के साथ हेयर स्टाइलिंग भी बहुत जरूरी है, यह पूरे लुक को बदल देती है। लेकिन लगातार हेयरस्टाइलिंग, हीट स्टाइलिंग और हेयर स्प्रे के इस्तेमाल से बाल रूखे और फ्रिजी नजर आते हैं। अगर आप भी त्योहारी मौसम में बालों को खुला या स्टाइलिश रखना चाहती हैं, तो कुछ आसान टिप्स अपनाकर बालों को ज्यादा मैनेजेबल और शाइनी बनाया जा सकता है।
बालों को स्टाइल करने से पहले उन्हें अच्छी तरह कंडीशन करें। अगर बाल बहुत ड्राई हैं, तो हेयर वॉश के बाद लीव इन कंडीशनर या सीरम जरूर लगाएं। इससे बालों में फ्रिज कम दिखता है और बाल मैनेजेबल दिखते हैं।
गीले बाल अधिक नाजुक होते हैं, जिससे स्टाइलिंग के दौरान बाल अधिक टूटते हैं। इसलिए बालों को सुखाए बिना उन्हें कसकर बांधने या ब्रश करने से बचें। पहले बालों को हल्का सूखने दें और फिर हेयरस्टाइल बनाएं।
अगर आप स्ट्रेटनर, कर्लर या ब्लो ड्रायर का अकसर इस्तेमाल करती हैं, तो उससे पहले हीट प्रोटेक्टेंट जरूर लगाएं। इससे बालों पर हीट से होने वाले नुकसान को कम करने में मदद मिलती है।
फेस्टिव लुक के लिए बन या पोनीटेल बना रही हैं, तो बालों को बहुत कसकर न खींचें। लंबे समय तक बहुत टाइट हेयरस्टाइल रखने से बालों की जड़ों पर खिंचाव पड़ सकता है। अगर आप बालों को आगे की ओर से कसकर बांधते हैं, तो फोरहेड चौड़े होने लगते हैं।
बालों को बार-बार हाथ लगाने के बजाय थोड़ा हेयर सीरम इस्तेमाल करें। खासकर मिड लेंथ और नीचे के बालों पर थोड़ी मात्रा में हेयर सीरम लगाने से उड़ते हुए बाल ज्यादा सेट नजर आते हैं।
हर बार हैवी हेयरस्टाइल या बहुत ज्यादा हेयर एक्सेसरीज का इस्तेमाल करना जरूरी नहीं। खुले बालों के साथ हल्की वेब्स, स्लीक पोनिटेल या ट्रेडिशनल बन में गजरा या कोई हल्की हेयर एक्सेसरीज लगाकर उसे स्टाइलिश औऱ फेस्टिव लुक दे सकती है।
किसी भी फंक्शन से लौटने के बाद हेयर स्प्रे और स्टाइलिंग प्रोडक्ट को बालों से साफ करें। बालों से सारे क्लिप या हेयर एक्सेसरीज को निकालकर बालों को आराम दें और सोने से पहले उन्हें बहुत कसकर न बांधें।