Gajra Hairstyles: फेस्टिव सीजन से लेकर शादी तक, इन 7 खूबसूरत हेयरस्टाइल में फूलों से लगाएं चार चांद
Gajra Hair Styling Tips: फेस्टिव सीजन और शादी के लिए ट्राई करें गजरे से बनने वाले ये 7 खूबसूरत हेयरस्टाइल। हर लुक में मिलेगा ट्रेडिशनल और मॉडर्न अंदाज का मेल।
जैस्मिन बन- सफेद चमेली के गजरे से सजा हुआ क्लासिक बन हर त्योहार के लिए बेहद खूबसूरत लगता है। साड़ी और ज्वेलरी के साथ यह पारंपरिक लुक और भी निखर कर आता है।फोटो.सोशल मीडिया
हाफ-अप हाफ-डाउन- अगर आपको पूरी तरह बंधे बाल पसंद नहीं हैं, तो हाफ-अप हाफ-डाउन हेयरस्टाइल चुनें। बालों के ऊपरी हिस्से में गजरा लगाकर ट्रेडिशनल और मॉडर्न लुक का खूबसूरत बैलेंस क्रिएट करता है।फोटो.सोशल मीडिया
मिनिमल लो बन- सादगी पसंद करने वाली महिलाओं के लिए लो बन के चारों ओर लगाया गया हल्का गजरा बेहतरीन विकल्प है। यह सोबर, सुंदर और बेहद एलिगेंट लुक देता है।फोटो.सोशल मीडिया
लूज हेयर विद फ्लोरल एक्सेंट- खुले बालों में छोटे सफेद फूल या गजरे का हल्का एक्सेंट लगाएं। यह स्टाइल आपको सॉफ्ट, फेमिनिन और फेस्टिव लुक देगा।फोटो.सोशल मीडिया
ब्रेडेड गजरा- लंबी चोटी में चमेली का गजरा पिरोकर साउथ इंडियन पारंपरिक लुक पाएं। ओणम उत्सव के लिए यह हेयरस्टाइल खास तौर पर आकर्षक लगेगा।फोटो.सोशल मीडिया
ट्विस्टेड बन विद गजरा- बालों को हल्का ट्विस्ट करके लो या मिड बन बनाएं और उसके चारों ओर गजरा लगाएं। यह पारंपरिक हेयरस्टाइल को थोड़ा मॉडर्न अंदाज देता है।फोटो.सोशल मीडिया
गजरा फ्रेश रखने की ट्रिक- गजरा लगाने से पहले उसे ठंडी जगह पर रखें, ताकि फूल लंबे समय तक ताजे रहें। हेयरस्टाइल को अच्छी तरह पिन करने के बाद गजरा लगाएं, जिससे पूरे सेलिब्रेशन के दौरान वह अपनी जगह पर बना रहे।फोटो.सोशल मीडिया