इस Father’s Day अपने पापा को कपड़े-परफ्यूम नहीं, फाइनेंशियल सिक्योरिटी का तोहफा दें

Father’s Day Special Gift: 21 जून को फादर्स डे सेलिब्रेट किया जाएगा। ऐसे में इस बार अपने पापा को कुछ ऐसा तोहफा दीजिए, जिससे उन्हें आर्थिक मजबूती मिले। वो किसी और पर निर्भर न रहें।
Father’s Day Gift ideas for father, Financial Gift ideas for Papa
फादर्स डे (फोटो.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Father’s Day Special Gift Ideas: दुनिया भर में हर साल जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है। इस वर्ष फादर्स डे 19 जून को है। इस खास दिन को और भी स्‍पेशल बनाने के लिए हम सभी अपने पिता को गिफ्ट में कपड़े, किताब, परफ्यूम या फिर रोजमर्रा के काम आने वाली ऐसी ही कोई अन्‍य चीज देते हैं। लेकिन, अगर आप इस बार अपने पापा को तोहफे के रूप में कुछ स्‍पेशल देना चाहते है, तो उनकी फाइनेंशियल सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए गिफ्ट करें।

आप इस फादर्स डे अपने पिता को हेल्‍थ इंश्‍योरेंस, म्‍यूचुअल फंड में अपनी तरफ से निवेश या किसी वित्‍तीय सलाहकार की सेवाएं उपलब्‍ध कराने जैसे गिफ्ट दे सकते हैं। इससे उन्हें वित्तीय सुरक्षा के साथ-साथ मानसिक स्थिरता भी मिलेगी। यह गिफ्ट उनके लिए भी बेहद सरप्राइजिंग होगा।

हेल्‍थ इंश्योरेंस

हेल्थ इंश्योरेंस फादर्स डे पर तोहफे में देना एक बेहतरीन आइडिया है। बीमारियां कभी भी बताकर नहीं आती हैं। आजकल इलाज भी बहुत महंगे हो गए है। इसलिए अगर आपके पापा का हेल्‍थ इंश्‍योरेंस नहीं हैं, तो उन्‍हें गिफ्ट में स्‍वास्‍थ्‍य बीमा का उपहार दें। अगर उन्‍होंने पहले इसे ले रखा है, तो आप इसमें टॉप-अप करा सकते हैं, जिससे इलाज के खर्च की सीमा बढ़ जाए।

वित्‍तीय सलाहकार की सेवा

इस फादर्स डे आप गिफ्ट में अपने पापा को किसी बढिया फाइनेंशियल प्‍लानर की सेवाएं भी दे सकते हैं। वित्‍तीय सलाहकार आपके पिता की जरूरतों के मुताबिक उनके लिए फाइनेंशियल प्‍लानिंग कर सकता है। वह उन्हें बदलते जमाने के हिसाब से इन्वेस्टमेंट के बेहतरीन तरीके बता सकता है। इससे उन्हें बेहतर तरीके से अपने बजट के अनूरुप फाइनेंस को प्लान करने में मदद मिलेगी।

वित्‍तीय जानकारी बढ़ाने वाली किताबें

आप अपने पिता को इस फादर्स डे पर पर्सनल फाइनेंस से संबंधित किताबें या फिर इससे संबंधित ब्‍लॉग या वेबसाइट का सब्‍सक्रिप्‍शन भी गिफ्ट कर सकते हैं। इससे उनका फाइनेंशियल नॉलेज भी बढ़ेगा और वे अपनी फाइनेंशियल प्‍लानिंग के लिए किसी पर भी निर्भर नहीं रहेंगे। आजकल बहुत सी वेबसाइट्स फाइनेंशियल लिटरेसी पर ध्‍यान केंद्रिंत कर रही हैं। वे नए इनवेस्‍टमेंट ट्रेंड्स के फायदे और नुकसान के बारे मे बताती हैं।

गिफ्ट में दें इनवेस्‍टमेंट

आप अपने पिता की ओर से इस फादर्स डे पर निवेश भी कर सकते हैं। आप उनको शेयर्स भी गिफ्ट कर सकते हैं। म्‍यूचुअल फंड में एसआईपी शुरू कर सकते हैं। ऐसा आप 500 रुपये महीना से भी शुरू कर सकते हैं। आप अपने पिता के लिए फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट भी करा सकते हैं। अगर आप ये गिफ्ट देते हैं, तो समय के साथ उनके पास एक अच्‍छी रकम जमा हो जाएगी, जो उन्हें भविष्य में उनके बहुत काम आएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com