सिर्फ नशा ही नहीं भांग से बनते है ईको-फ्रेंडली कपड़े, जानिए कैसे और किस मौसम में पहनना होता हैं अच्छा
भांग के इस्तेमाल से कपड़े तैयार होते है जिसे स्किन के लिए फायदेमंद माना गया है यानि अगर हम इस भांग के कपड़े को पहनते हैं तो, नुकसान मिलने के बजाय फायदे मिलते है। दरअसल भांग से कपड़ा बनाने का स्टार्टअप उत्तरप्रदेश से आया
- Written By: दीपिका पाल
ईको फ्रेंडली होते है भांग के कपड़े (सौ. सोशल मीडिया)
वैसे तो भांग को हम नशे के पदार्थ की श्रेणी में रखते है लेकिन इसके कई फायदे होते है जिसके बारे में कम लोगों को जानकारी होती है। इसके अलावा भांग का उपयोग धार्मिक कार्यों में किया जाता है। भांग का इस्तेमाल दवाईयों के लिए किया जाता है लेकिन भांग से कपड़े बनते हैं इसके बारे में क्या आपने सुना है।
भांग के इस्तेमाल से कपड़े तैयार होते है जिसे स्किन के लिए फायदेमंद माना गया है यानि अगर हम इस भांग के कपड़े को पहनते हैं तो, नुकसान मिलने के बजाय फायदे मिलते है। दरअसल भांग से कपड़ा बनाने का स्टार्टअप उत्तरप्रदेश से आया है जो कपास से तैयार कपड़े को टक्कर दे सकता है।
मेरठ के युवा ने कर दिखाया कारनामा
आपको बताते चलें कि, इस प्रकार का कारनामा उत्तरप्रदेश के मेरठ जिले में रहने वाले आयुष ने कर दिखाया है। यहां पर युवा आयुष ने भांग को अपने स्टार्टअप के लिए चुना है। वह फैब्रिक तैयार करने के साथ कई चीजें भांग से तैयार कर रहे है। इस स्टार्टअप को लेकर आयुष ने बताया कि, भांग से तैयार रेशे इतने मजबूत होते हैं कि इनसे बनने वाले कपड़े टिकाऊ होते हैं। उत्तरप्रदेश में इस तरह का बिजनेस कर पाना आसान है।
सम्बंधित ख़बरें
Healthy Coffee: रोज कॉफी पीने से शरीर पर क्या असर पड़ता है? जानें फायदे और नुकसान
पहली बारिश के बाद मिट्टी से खुशबू क्यों आती है? जानिए इसके पीछे छिपा वैज्ञानिक कारण और प्रकृति का अनोखा रहस्य
Rose Petals: क्या गुलाब की पंखुड़ियों में छिपा है पेट की सेहत का राज? जानिए इसके हैरान करने वाले फायदे
Cleaning Tips: सफेद कपड़ों की चमक होगी बरकरार, जिद्दी दाग हटाने की ये 5 आसान ट्रिक्स करें ट्राई
जानिए कैसे तैयार होते हैं भांग के कपड़े
यहां पर बताते चलें कि, भांग के कपड़े तैयार करने करे लिए तने और डंठल से तैयार रेशों का इस्तेमाल किया जाता है। पूरे विश्व में चीन ने भांग से तैयार कपड़ों के व्यवसायिक उत्पादन में महारत हासिल की है लेकिन मेरठ के युवा इसके लिए भारत में भविष्य तैयार कर रहे है। स्टार्टअप भारत एग्रो के जरिए भांग के तनों के रेशों से कपड़े तैयार किए हैं। यहां तक कि बीज से तेल और प्रोटीन पाउडर तैयार किया है, जिसकी बाजार में काफी ज्यादा मांग है।
बताया जाता है कि, यह कपड़े आरामदायक होने के साथ ही स्किन के रोगों से बचाव करता है। भांग से बने हुए कपड़े कैंसर रोधी भी माने जाते हैं क्योंकि इसमें की केमिकल, डाई का इस्तेमाल नहीं होता है. गर्मी के मौसम में यह कपड़े बदन को ठंडा रखने का काम करते हैं।
भांग का इस्तेमाल किन चीजों में होते है
आपको बताते चलें कि, भांग का पौधा केवल कपड़े के लिए नहीं बल्कि कई चीजों के लिए फायदेमंद है। यहां पर भांग की पत्तियों में नशा होता है लेकिन भांग के अन्य भाग और फायदेमंद है। भांग के पौधों के तनों और डंठल और जड़ों का इस्तेमाल कपड़े तैयार करने के लिए करते है।इसके बीज से तेल तैयार होता है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय मार्केट में काफी ज्यादा कीमत है। आयुर्वेदिक औषधि बनाने के लिए भांग का इस्तेमाल करते है। बताया जाता है कि, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की सरकार इसकी खेती को मंजूरी देने की तैयारी में जुटी हुई है. इन दोनों ही प्रदेशों में भांग से खाद्य पदार्थ ही नहीं बल्कि कई तरह के वैल्यू ऐडेड प्रोडक्ट भी तैयार किए जा रहे हैं।
