क्या होती है ड्राई ब्रशिंग हैक की टेक्निक, इसके इस्तेमाल से स्किन बनती हैं नेचुरली हेल्दी और ग्लोइंग

इन दिनों स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए कई तरीके के DIY हैक्स युवाओं के बीच क्रेज में है। जहां पर आज हम आपको ड्राई ब्रशिंग हैक के बारे में जानकारी दे रहे है। यह चीन की एक खास तकनीक है जो स्किन को बेहतर बनाती है।
ड्राई ब्रशिंग हैक, लाइफस्टाइल
ड्राई ब्रशिंग हैक (सौ. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

किसी भी मौसम में सेहत का ख्याल रखने के साथ ही स्किन का ख्याल रखना भी जरूरी होता है। स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते है लेकिन फायदा आसानी से नहीं मिल पाता है। इन दिनों स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए कई तरीके के DIY हैक्स युवाओं के बीच क्रेज में है। जहां पर आज हम आपको ड्राई ब्रशिंग हैक के बारे में जानकारी दे रहे है। यह चीन की एक खास तकनीक है जो स्किन को बेहतर बनाने में मदद करती है। चलिए अच्छी तरह से जानते है इस तकनीक के बारे में...

पहले जानिए ड्राई बॉडी ब्रशिंग

यहां पर इस खास तरीके तकनीक ड्राई बॉडी ब्रशिंग की बात की जाए तो, आप स्किन से डेड स्किन हटाने के लिए इस तकनीक का सहारा लेते है तो फायदा मिलता है। इस तकनीक में डेड स्किन को हटाने के लिए ड्राई बॉडी ब्रशिंग का इस्तेमाल सालों से किया जा रहा है। यह डेड स्किन सेल्स को हटाने और ब्लड फ्लो को बेहतर बनाने में मदद करता है। स्किन को साफ करने के साथ थकान को दूर करके एनर्जी को बढ़ा देती है।

कैसे करना चाहिए यह तकनीक

यहां पर इस तकनीक की बात की जाए तो, चीन या जापान के लोगों के लिए यह तकनीक काम करती है। इसे करने के लिए सामान्य तरीका है चलिए जानते है इसके बारे में...

1. इसे पैरों से शुरू करें और ऊपर की ओर ब्रश करें।

2. पेट पर गोल-गोल घुमाते हुए ब्रश करें।

3. हाथों को नीचे से ऊपर की ओर ब्रश करें।

4. पीठ को ऊपर-नीचे ब्रश करें।

5. ब्रशिंग के बाद गुनगुने पानी से नहा लें।

6. नहाने के बाद मॉइस्चराइजर या नारियल तेल जरूर लगाएं।

7. इसे आप हफ्ते में 2 से 3 बार कर सकते हैं।

जानिए क्या मिलते हैं फायदे

आपको बताते चलें कि, इस तरीके को करने से कई फायदे होते है जिसके बारे में कम लोग जानते है। यहां पर अगर आप नियमित रूप से इस तकनीक का फायदा ले सकते है। ड्राई बॉडी ब्रशिंग के जरिए स्किन ग्लोइंग और हेल्दी बनती है। आपकी स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी बनाता है। यह एक बेहतरीन हैक है जो त्वचा के एक्सफोलिएट, डिटॉक्सीफाई और ब्लड फ्लो को बढ़ावा देने में मदद करता है। यह शरीर की थकान दूर करके शरीर को ठंडा करता है। याद रखें जिनकी स्किन टाइट या पसीना आता है इसके लिए आप इस्तेमाल कर सकते है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com