Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पास्ता खाने से हो सकते हैं ये गंभीर हेल्थ प्रोब्लम्स, ज़रूर जानें

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Feb 04, 2023 | 07:00 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: मौजूदा समय में फास्ट फूड लोगों की लाइफस्टाइल का अहम् हिस्सा बन चुका है। समय की बचत और शौक के चलते आजकल हर कोई फास्ट फूड के पीछे भाग रहा है। पिज्जा, नूडल्स,मैगी आदि इन दिनों बच्चों की नहीं,बल्कि बड़ो की भी पहली पसंद बनते जा रहे हैं। पास्ता इन्हीं फूड आइटम्स में से एक है, जिसे कई लोग बड़े शौक से खाते हैं। पास्ता खाने से भले ही दिनभर की उर्जा मिलती हो।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके ज्यादा सेवन से कई स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं। ऐसे में आइए जानें इससे होने वाले नुकसानों के बारे में- एक्सपर्ट्स के अनुसार, कई लोग वजन तो घटाना चाहते है लेकिन अपनी खाने-पीने की आदतों पर कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। दरअसल पास्ता जैसी चीजों में हाई कार्ब्स और कैलोरी की मात्रा पाई जाती है, जिससे आपका वजन अचानक बढ़ सकता है। साथ ही यह उन लोगों में और अधिक खतरा पैदा कर सकता है, जिनका वजन पहले से ही बढ़ा हुआ है। ऐसे में अगर आपको अपना वजन कम करना है या वजन को बनाए रखना है, तो पास्ता का सेवन अभी से कम कर दें।

सम्बंधित ख़बरें

अब नहीं भागना पड़ेगा ब्लड बैंक, मोबाइल पर चेक करें खून का स्टॉक, जान बचाने वाला नया तरीका

रात में पैरों में होती है तेज जलन और झनझनाहट? हो सकती हैं ये 5 गंभीर बीमारियां; जानें कारण और लक्षण

पेट की गैस और कब्ज से हैं परेशान? दही में यह एक चीज मिलाकर शुरू करें खाना; डाइजेशन होगा मजबूत

बच्चे के जन्म के 9 से 12 महीने बाद पिताओं में बढ़ जाता है डिप्रेशन का खतरा, जानें क्या है इसकी मुख्य वजह

जरूरत से ज्यादा पास्ता खाने की वजह से शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। दरअसल, पास्ता के सेवन से शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं, जिसकी वजह से न सिर्फ पोषक तत्वों की कमी होने लगती हैं, बल्कि कई बीमारियां भी हो सकती हैं। ऐसे में बेहतर होगा कि आप हफ्ते एक बार ही पास्ता का सेवन करें।

पास्ता में ऐसे कारक होते है, जिससे आपका डायबिटीज लेवल बढ़ सकता है या होने की संभावना हो सकती है। उच्च कार्बोहाइड्रेट वाले आहार के अधिक सेवन से आपको डायबिटीज होने का खतरा रहता है। इसलिए आपको बेहद सीमित मात्रा में इसका सेवन करना चाहिए ताकि ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहे और आप एक अच्छी जीवनशैली का पालन कर सकते हैं।

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर आप ज्यादा मात्रा में प्रोसेस्ड पास्ता खा रहे हैं, तो सावधान हो जाएं। खासकर सफेद पास्ता खाना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। दरअसल, हाई प्रोसेस्ड फूड खाने से दिल से जुड़ी बीमारियों की संभावना काफी बढ़ जाती है। इसलिए अगर आप पास्ता खाना चाहते हैं, तो गेहूं या सूजी से बने पास्ते का चुनाव करें।

Eating pasta can cause these serious health problems definitely know

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 04, 2023 | 07:00 AM

Topics:  

  • Health News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.