अपने हाथों से बनाएं दिल्ली वाला चटपटा स्ट्रीट फूड ‘राम लड्डू’, जानिए इसकी आसान रेसिपी
- Written By: वैष्णवी वंजारी
दिल्ली के मशहूर राम लड्डू
सीमा कुमारी
नवभारत डिजिटल टीम: अगर दिल्ली के स्ट्रीट फूड (Delhi Street Food) की बात करें। और मुंह में पानी न आए ऐसा तो हो ही नहीं सकता। दिल्ली का स्ट्रीट फूड हर किसी को इतना पसंद आता है कि कई लोग वहां जाते ही स्पेशल स्ट्रीट फूड खाने हैं। ऐसे में यदि आप भी दिल्ली के स्ट्रीट फूड के शौकीन है तो आपने ‘राम लड्डू’ (Ram Laddu) का नाम भी सुना होगा। ‘राम लड्डू’ मीठा नहीं, बल्कि स्वाद में चटपटा होता है। मूली के साथ हरी चटनी में मिलाकर आप इसका स्वाद ले सकते हैं। आइए जानें इसकी रेसिपी –
सामग्री
मूंग दाल – 1 कप
सम्बंधित ख़बरें
कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Aamir Khan Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले शेखर सुमन, राजनीतिक गठबंधन और ट्रिपल इंजन से की तुलना
Taj Hotel Bomb Threat: दाऊद ने रखा ताज में बम! आधी रात को आए कॉल से मुंबई में हड़कंप, जांच में निकला…
Weather Update: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट तो उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा, देखें IMD का ताजा अपडेट
चने की दाल – 1/2 कप
हरा धनिया – 3-4 टेबलस्पून
अदरक – 1 इंच (बारीक कटा हुआ)
हरी मिर्च – 3 (बारीक कटी हुआ)
तेल – जरूरत अनुसार
नमक – स्वाद अनुसार
कद्दूकस मूली – 2-3
धनिया चटनी – 1-2 कटोरी
बनाने की विधि
सबसे पहले मूंग दाल को रातभर के लिए भिगोकर रखें। इसके बाद सुबह इसे ब्लेंडर में बारीक पीस लें।
पीसी हुई दाल को किसी बर्तन में निकाल लें।
अब दाल में नमक डालकर अच्छी तरह से फेंट लें। इसमें लाल मिर्च, हरी मिर्च, धनिया और हींग डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
इसका टेक्सचर दही बड़े की तरह होगा। अब गैस पर कढ़ाई चढ़ाएं और इसमें तेल डाल दें।
तेल जब अच्छी तरह से गर्म हो जाए तो सामग्री लेकर थोड़ा-थोड़ा मिक्सर हाथ में लगाएं और उसे गोल आकार दें।
इसी तरह सामग्री को थोड़ा-थोड़ा करके गोल कर लें। अब इनको गर्म हो चुके तेल की कढ़ाई में डालें।
ऐसे ही बाकी राम लड्डू कढ़ाई में डालें और कुरकुरा होने तक भूनें।
आपके राम लड्डू बनकर तैयार है। मूली और धनिया की चटनी डालकर सभी को सर्व करें।
