

Aishwarya Rai Ethnic Look: बॉलीवुड की ग्लोबल आइकन कही जाने वाली एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर अपने फैशन को लेकर चर्चा में हैं। रक्षाबंधन के मौके पर सामने आईं उनकी ट्रेडिशनल तस्वीरों में ऐश्वर्या की झलक दिखती है।
ऐश्वर्या बेहद सिंपल व्हाइट एथनिक आउटफिट में नजर आ रही है। साथ ही खुले बाल और मिनिमल एक्सेसरीज से उनका लुक बिना किसी ओवर-द-टॉप स्टाइलिंग के भी बेहद एलीगेंट लग रहा है।
ऐश्वर्या के इस लुक की तारीफ इसलिए भी खास है, क्यों कि इसमें उनका फैशन बेहत सिंपल, कंफर्ट और नजाकत से भरा हुआ है। फैशन में सबसे पहला पैमाना कंफर्ट ही होता है। ऐश्वर्या के इस स्टाइल से हर महिला अपने रोजमर्रा या फेस्टिव लुक के लिए कई स्टाइलिंग टिप्स सीख सकती हैं।
हर खूबसूरत लुक के लिए बहुत ज्यादा तैयारी या हैवी एम्ब्रॉयडरी वाले कपड़ें, बहुत ज्यादा ज्वेलरी या चटक मेकअप की जरूरत नहीं होती है। ऐश्वर्या के राखी सिंपल एथनिक लुक से पता चलता है कि कम रिसोर्सेज में भी रॉयल और पॉलिश्ड लुक पाना आसान है। आप किसी भी सिंपल कुर्ते या सूट को अच्छे फिट और साफ-सुथरी स्टाइलिंग के साथ पहनकर अलग दिख सकती हैं।
व्हाइट या ऑफ-व्हाइट कलर की एथनिक आउटफिट एक ऐसा चॉइस है, जिसे कई मौकों पर अलग-अलग तरीकों से पहना जा सकता है। दिन के फंक्शन, फैमिली गेट-टुगेदर या छोटे त्योहार के लिए इस रंग को ग्रेसफुल बनाया जा सकता है। इसे ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी, मोतियों की ज्वेलरी या कलरफुल दुपट्टे का इस्तेमाल करके इस लुक को इंहैंस किया जा सकता है।
ऐश्वर्या ने अपने बालों को खुला रखा, जिससे उनका पूरा लुक ज्यादा नेचुरल और बिना किसी एफर्ट के तैयार हो गया। अगर आप अपने बालों पर अधिक समय नहीं लगाना चाहती हैं, तो बालों को अच्छी तरह से कंघी करके उसे खुला छोड़ दें या फिर उसे ब्लो ड्राई करके हल्का बाउंसी या वेबी बनाया जा सकता है। इससे आपका लुक बेहद पॉलिश्ड लगेगा।
सिंपल आउटफिट के साथ बहुत सारी एक्सेसरीज कैरी करने की बजाय स्टेटमेंट पीसेज को तवज्जो देना सोफिस्टिकेटेड लगता है। छोटे ईयररिंग्स, ब्रेसलेट या हल्की सी चेन जैसी ज्वेलरी काफी है। ज्वेलरी का काम आपके आउटफिट को कॉम्पलीमेंट करना है, न कि आपके आउटफिट के लाइम लाइट को कम करना है।
ऐश्वर्या के इस लुक से यह सीखा जा सकता है कि अच्छा दिखने के लिए कुछ भी अनकंफर्टेबल पहनने की जरूरत नहीं है। स्टाइल के लिए आरामदायक सेलहोटे, ब्रीदेबल फैब्रिक और सही फिटिंग का होना जरूरी है। इससे कॉन्फिडेंस भी बूस्ट होता है। इसलिए एथनिक फैशन आज भी एफर्टलेस और टाइमलेस फैशन का हिस्सा है।