Dry Skin के लिए 4 सबसे सस्ती चीजें, जो आपकी रसोई में पहले से हैं, सर्दियों में आएंगी काम

Winter Skin Care: सर्दियों में ठंडी हवा और कम नमी के कारण त्वचा रूखी, बेजान और खिंची हुई हो जाती है। ऐसे में महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट खरीदने की बजाय अपनी रसोई में मौजूद इन चीजों के बारे में जान लें।
dry skin home remedies kitchen ingredients winter.
विंटर स्किन केयरफोटो.सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • सर्दियों में ठंडी हवा और कम नमी त्वचा की प्राकृतिक नमी को प्रभावित करती है।

  • शहद, दूध की मलाई, ओट्स और नारियल तेल जैसी आम चीजें त्वचा को मुलायम रखने में मदद करती हैं।

  • घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें और त्वचा में जलन होने पर इन्हें तुरंत धो दें।

Dry Skin के लिए रसोई में मौजूद 4 सस्ती चीजें

सर्दियों में ड्राई स्किन की समस्या काफी बढ़ जाती है। चेहरा धोने के बाद त्वचा खिंची हुई महसूस होना, होंठों के आसपास ड्राईनेस और कई बार गालों पर पपड़ी जमने लगते हैं। ऐसे में स्किन केयर रूटीन में कुछ आसान घरेलू चीजों को शामिल किया जा सकता है।

शहद से रखें त्वचा को मुलायम

शहद एक नेचुरल ह्यूमेक्टेंट है, यानी यह त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद करता है। साफ त्वचा पर थोड़ी मात्रा में शहद लगाएं। 10 मिनट बाद हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। इसके बाद मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।

दूध की मलाई से होगा रूखापन दूर

दूध की मलाई में फैट होता है, जो त्वचा को मुलायम रखता है। थोड़ी सी मलाई लेकर चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं। 5-10 मिनट बाद पानी से धो लें। अगर आपकी त्वचा पर पिंपल्स आते हैं या मलाई लगाने से स्किन अधिक ऑयली होती है, तो इसका इस्तेमाल न करें।

ओट्स से पाएं आराम

ओट्स रूखी और संवेदनशील त्वचा को आराम देने के लिए अच्छे होते हैं। एक चम्मच बारीक पिसे ओट्स में थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर लगाकर 5-10 मिनट छोड़ दें और बिना रगड़े धो लें। ओट्स का इस्तेमाल स्किन को कामडाउन करने में मदद करता है।

नारियल तेल से करें मॉइश्चराइज

नारियल तेल त्वचा में नमी को बनाए रखने में हेल्प करता है। नहाने के बाद हल्की नम त्वचा पर इसकी थोड़ी मात्रा लगाएं। हालांकि, अगर आपकी त्वचा पर मुंहासे होते हैं, तो चेहरे पर नारियल तेल लगाने से बचें। इसे हाथों, पैरों और कोहनी पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

dry skin home remedies kitchen ingredients winter.
Sore Throat In Morning: हर सुबह गले में खराश के साथ खुलती है नींद? ये वजहें हो सकती हैं जिम्मेदार

इन बातों का भी रखें ध्यान

सिर्फ घरेलू नुस्खों से ड्राई स्किन की समस्या पूरी तरह ठीक नहीं होती। सर्दियों में बहुत गर्म पानी से चेहरा धोने से बचें। नहाने के तुरंत बाद अच्छी मॉइश्चराइजिंग क्रीम लगाएं। ठंड के लिए ऐसा मॉइश्चराइजर का चयन करें, जिसमें ग्लिसरीन, सेरामाइड्स या पेट्रोलैटम जैसे तत्व हों। दिन में सनस्क्रीन लगाना भी न भूलें।