बारिश में मौसमी बीमारियों का होता है खतरा, बचाव के लिए पिएं औषधीय गुण की ड्रिंक
Lemon Honey Water: स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं या मौसमी बीमारियों-संक्रमण से बचने के लिए आज हम आपको औषधीय गुणों से भरपूर नींबू-शहद की ड्रिंक की जानकारी दे रहे हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद होती है।
- Written By: दीपिका पाल
नींबू -शहद का पानी (सौ. डिजाइन फोटो)
बदलते मौसम के साथ बारिश की शुरूआत हो गई है। इस मौसम में मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है जिसके लिए बचाव होना बेहद जरूरी होता है। स्वास्थ्य की समस्याओं के लिए सेहत को बेहतर बनाने की आवश्यकता होती है इसके लिए आप खानपान का भी ध्यान सही तरीके से रखें तो आपके लिए बेहतर होगा। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं या मौसमी बीमारियों-संक्रमण से बचने के लिए आज हम आपको औषधीय गुणों से भरपूर ड्रिंक की जानकारी दे रहे हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद होती है।
अपनी डाइट में शामिल करें शहद-नींबू का पानी
आप अपनी डाइट को बेहतर बनाने के लिए शहद और नींबू के पानी का इस्तेमाल कर सकते है। अगर आप बरसात के मौसम में रोजाना शहद और नींबू के पानी का सेवन करते हैं तो सेहत को पॉजिटीव रिस्पॉन्स मिलते है। हर रोज सुबह-सुबह खाली पेट नींबू और शहद को पीने से फायदे मिलने लगते है।
जानिए क्या मिलते हैं शहद-नींबू का पानी पीने के फायदे
आपको बताते चलें कि, यहां पर डाइट में आप शहद और नींबू के पानी को पी सकते है। कहते हैं कि, इस पानी में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स समेत कई पोषक तत्व होते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद होते है। इसके अलावा आप बरसात के मौसम में कुछ हफ्ते के लिए शहद और नींबू का पानी पीते है मानसून में पनपने वाली बीमारियों का खतरा नहीं होता है। यह पानी आपके शरीर में इम्युनिटी पावर को बूस्ट करती है।
सम्बंधित ख़बरें
Fashion Tips For Short Height: छोटे कद की लड़कियां इन फैशन हैक से कम हाइट में भी दिखेंगी लंबी और कॉन्फिडेंट
Dahi Ki Sabzi: क्या आपने ट्राई की आयुष्मान खुराना की फेवरेट दही की सब्जी, रेसिपी भी है बहुत आसान; नोट करें
Dementia Awareness: भूलना ही नहीं, सूंघने की शक्ति कम होना भी हो सकता है डिमेंशिया का संकेत, जानें कारण व बचाव
Nautapa Summer Cooling Drinks: भीषण गर्मी में अमृत समान हैं ये 7 देसी ड्रिंक, लू और हीटस्ट्रोक से करेंगे बचाव
ये भी पढ़ें- सुबह बासी मुंह पानी पीने से मिलते हैं कई फायदे, कितनी गिलास पीना चाहिए पानी
जानिए कैसे तैयार करें शहद और नींबू का पानी
यहां पर आप अपने लिए शहद और नींबू के पानी का सेवन कर सकते है। इस पानी को आप आसान तरीके से बना सकते है। सबसे पहले एक पैन में एक गिलास पानी डालिए। अब गैस ऑन कर इस पानी को गुनगुना कर लीजिए। अब आपको इस पानी को एक गिलास में निकालना है और फिर इसमें थोड़ा सा शहद और नींबू का रस मिला लेना है। यहां पर कहा जाता है कि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सुबह-सुबह खाली पेट पोषक तत्वों से भरपूर इस ड्रिंक को पीने की सलाह दी जाती है। बरसात के मौसम में सेहत के प्रति सजग रहने की जरूरत होती है जो जरूरी है।
